सुसुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

Published at :11 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
सुसुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मधौल गांव नवासी विकाश कुमार की पत्नी रूपम कुमारी ने थाना मे प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अपने देवर, ससुर व सास को आरोपित किया है. बताया गया है कि रूपम की शादी 20 मई 13 को हिंदू हुई थी. कुछ ही दिनों बाद उसके देवर प्रभाकर कुमार, ससुर सुधीर […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मधौल गांव नवासी विकाश कुमार की पत्नी रूपम कुमारी ने थाना मे प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अपने देवर, ससुर व सास को आरोपित किया है. बताया गया है कि रूपम की शादी 20 मई 13 को हिंदू हुई थी. कुछ ही दिनों बाद उसके देवर प्रभाकर कुमार, ससुर सुधीर सिंह व सास इंदिरा देवी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे. तीनों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. उसे बार-बार कहा जाता था कि घर में तुम्हारा कुछ नही है, यहां से भाग जाओ. प्राथमिकी में रूपम ने कहा हैै कि उसका देवर थाना कांड संख्या-386/14 का फरार अभियुक्त है. इस कांड में उसकी गिरफ्तारी हुई थी, किंतु वह न्यायालय परिसर से हथकड़ी समेत फरार हो गया था और अभी भी फरार है. विगत बुधवार की देर शाम तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. वह किसी प्रकार जान बचा कर पीएचसी पहुंच अपना इलाज कराया. प्राथमिकी में कहा है कि उसका देवर उसे ही नहीं, बल्कि उसके पति व बच्चों को भी जान से मार देने की धमकी देता है. पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola