सड़क जर्जर होने से लोग परेशान

तेघड़ा(नगर). प्रखंड की कई मुख्य सड़कें बदहाल हैं. सड़कों पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि सड़क पहचान में ही नहीं आती. स्थिति यह है कि बड़े वाहनों की बात तो दूर, साइकिल-रिक्शा सवारों को भी भारी कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं. खास कर बरसात के दिनों में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. बजलपुरा […]
तेघड़ा(नगर). प्रखंड की कई मुख्य सड़कें बदहाल हैं. सड़कों पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि सड़क पहचान में ही नहीं आती. स्थिति यह है कि बड़े वाहनों की बात तो दूर, साइकिल-रिक्शा सवारों को भी भारी कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं. खास कर बरसात के दिनों में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. बजलपुरा गांव में वार्ड नंबर-10 एवं 12 को जोड़नेवाली सड़क उदय सिंह घर से लेकर नवटोलिया चौक तक, त्रिवेणी मार्केंट, तेघड़ा से दक्षिण मेकरा टोल होते हुए अयोध्या चौक तक, बड़ी संगत नानकशाही मठ से लेकर उदय सिंह के घर तक, कन्हैया भवन के समीप अवध-तिरहुत रोड से लेकर 12 नंबर रेलवे गुमटी होते हुए एनएच 28 को जोड़नेवाली गौड़ा गांव जानेवाली सड़क एवं तेघड़ा गंज मुहल्ले से लेकर भागीरथी रोड को जोड़नेवाली सड़कें टूट कर जर्जर हो चुकी हैं. इन सड़कों का वजूद धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है. दर्जनों लोगों ने जनहित में इन सड़कों के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग जिलाधिकारी से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










