ओबामा ने फिलीस्तीन मुद्दे पर नेतन्याहू के साथ मतभेद होने की बात मानी

Published at :25 Mar 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने फिलीस्तीन मुद्दे पर नेतन्याहू के साथ मतभेद होने की बात मानी

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि इस्राइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनका कामकाजी किस्म का संबंध है, जबकि इस बात को माना कि लंबित फिलीस्तीन मुद्दे को सुलझाने के लिए दो राष्ट्र के समाधान पर उनके बीच मतभेद है. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता […]

विज्ञापन

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि इस्राइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनका कामकाजी किस्म का संबंध है, जबकि इस बात को माना कि लंबित फिलीस्तीन मुद्दे को सुलझाने के लिए दो राष्ट्र के समाधान पर उनके बीच मतभेद है. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के साथ मेरा बिल्कुल कामकाजी किस्म का संबंध है. दुनिया के किसी भी नेता से ज्यादा मैंने उनसे मुलाकात की है. मैं उनसे हमेशा बात करता हूं. वह अपने देश की अगुवाई करते हैं, जैसा कि वे सोचते हैं और मैं भी ऐसा करता हूं.’ ओबामा ने उल्लेख किया कि दो राष्ट्र समाधान इस्राइल की सुरक्षा के लिए, फिलीस्तीनी आकांक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सबसे बेहतर मार्ग है. कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान इस्राइल-फिलीस्तीन संघर्ष के निदान के लिए दो राष्ट्र के समाधान को खारिज करने के नेतन्याहू के बयान पर जरूरत है कि उनका प्रशासन शांति की पैरवी की दिशा में उनके रुख का फिर से आकलन करे. ओबामा ने कहा कि सुरक्षा, सैन्य और खुफिया मोरचे पर अमेरिका इस्राइल का सहयोग करता रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola