हत्या के विरोध में बंद रही बेड़ो की दुकानें

Published at :20 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के विरोध में बंद रही बेड़ो की दुकानें

फोटो : 1 बेड़ो में बंद दुकानेफोटो : 2 ग्रामीणो को समझाते पदाधिकारीे पुलिस के खिलाफ नारेबाजीउपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपाबेड़ो . थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी रवि गोप की हत्या के विरोध में शनिवार को बेड़ो में दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे. लोग सड़कों पर उतरें और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी […]

विज्ञापन

फोटो : 1 बेड़ो में बंद दुकानेफोटो : 2 ग्रामीणो को समझाते पदाधिकारीे पुलिस के खिलाफ नारेबाजीउपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपाबेड़ो . थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी रवि गोप की हत्या के विरोध में शनिवार को बेड़ो में दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे. लोग सड़कों पर उतरें और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. वे हत्या के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. डीएसपी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा व बीडीओ शशिंद्र कुमार बड़ाइक के समझाने के बाद लोग शांत हुए. इस दौरान लोगों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपा, जिसमें पीडि़त परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व हत्या के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने आदि की मांग शामिल हैं.इधर, पोस्टमार्टम के बाद रवि गोप का शव गांव लाया गया. गांव में शव लाते ही माहौल गमगीन हो गया. शनिवार को ही रवि गोप का अंतिम संस्कार किया गया. शवयात्रा में कई लोग शामिल हुए. ज्ञात हो कि शुक्रवार को बेड़ो थाना क्षेत्र के हरहंजी गांव में अपराधियों ने रवि गोप की गोली मार कर हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola