सुशान निभायेंगी इंदिरा गांधी का किरदार

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
सुशान निभायेंगी इंदिरा गांधी का किरदार

वर्ष 2011 में आयी फिल्म तुम ही हो यारा के निर्देशक नट्टी कुमार ने तय किया है कि वह इंदिरा गांधी पर एक बायोपिक फिल्म बनायेंगे और इसके लिए वे अपनी फिल्म में हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता सुशान सारानडॉन को इंदिरा गांधी के किरदार में कास्ट करना चाहते हैं. उन्होंने कहा है कि इंदिरा गांधी […]

विज्ञापन

वर्ष 2011 में आयी फिल्म तुम ही हो यारा के निर्देशक नट्टी कुमार ने तय किया है कि वह इंदिरा गांधी पर एक बायोपिक फिल्म बनायेंगे और इसके लिए वे अपनी फिल्म में हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता सुशान सारानडॉन को इंदिरा गांधी के किरदार में कास्ट करना चाहते हैं. उन्होंने कहा है कि इंदिरा गांधी की जिंदगी के ऐसे कई पहलू हैं, जिसे फिल्म के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया जाना चाहिए.

और भारत में उन्हें किसी भी अभिनेत्री में वह बात नजर नहीं आतीं, जिन्हें वह इंदिरा गांधी के रूप में कास्ट किया जा सकता है. फिलवक्त फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. स्क्रिप्ट पर काम पूरा होते ही वह सुशान को अप्रोच करेंगे. फिलवक्त फिल्म का नाम द आयरन लेडी इंदिरा गांधी रखा गया है. फिल्म तीन भाषाओं में बनायी जायेगी. गौरतलब है कि सुशन को वर्ष 1995 में बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola