वाउचर लाने पर होगा बकाया भुगतान

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
वाउचर लाने पर होगा बकाया भुगतान

भागलपुर: तुलसीपुर जमुनिया स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में चल रहे राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य) के प्रभारी ने कहा कि वाउचर लाने पर बकाया भुगतान किया जायेगा. उन्होंने कोच चंद्र भूषण सिंह पर आरोप लगाया है कि एकलव्य में गलत तरीके से बच्चों का नामांकन दर्ज कराया है. एकलव्य में हुए गड़बड़ी मामले में कोच […]

विज्ञापन

भागलपुर: तुलसीपुर जमुनिया स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में चल रहे राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य) के प्रभारी ने कहा कि वाउचर लाने पर बकाया भुगतान किया जायेगा.

उन्होंने कोच चंद्र भूषण सिंह पर आरोप लगाया है कि एकलव्य में गलत तरीके से बच्चों का नामांकन दर्ज कराया है. एकलव्य में हुए गड़बड़ी मामले में कोच को दोषी ठहराया है. इधर, कोच चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि एकलव्य प्रभारी का आरोप बेबुनियाद है.

एकलव्य के बच्चों को कोचिंग देना मेरा काम है. एकलव्य में दर्ज बच्चों के नाम की जांच करने का काम एकलव्य प्रभारी का होता है. एकलव्य का आवंटन बंद होने के कारण कोच अपनी जिम्मेदारी पर बच्चों को किराना दुकान से उधार लेकर भोजन कराया. अब बकाया राशि के लिए किराना दुकानदार व दूध वाले दबाव बना रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola