सुपर स्पेशियलिटी के लिए मांगी डीपीआर

केंद्रीय संयुक्त सचिव के साथ पटना में बैठकसंवाददाता, धनबादप्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना कमेटी के साथ पीएमसीएच सहित 14 मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों की बैठक शनिवार को पटना में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव एस नायक की अध्यक्षता में हुई. पीएमसीएच की ओर से प्राचार्य डॉ पीके सेंगर व डॉ सुनील कुमार सिन्हा बैठक में […]
केंद्रीय संयुक्त सचिव के साथ पटना में बैठकसंवाददाता, धनबादप्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना कमेटी के साथ पीएमसीएच सहित 14 मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों की बैठक शनिवार को पटना में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव एस नायक की अध्यक्षता में हुई. पीएमसीएच की ओर से प्राचार्य डॉ पीके सेंगर व डॉ सुनील कुमार सिन्हा बैठक में शामिल हुए. बैठक में सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी. पीएमसीएच, धनबाद की तरफ से प्राचार्य पीके सेंगर ने प्रस्तुति दी. डा. सेंगर ने सुपर स्पेशियलिटी के लिए डेढ़ सौ करोड़ का प्रस्ताव दिया. इसमें 70 करोड़ सिविल कार्य व 80 करोड़ उपकरण व मशीनों के लिए मांगे गये हैं. संयुक्त सचिव ने डीपीआर बना कर दिल्ली भेजने को कहा. डॉ सिन्हा ने बताया की लंबे समय के बाद फिर से एक मौका मिला है. फरवरी में पीएमसीएच का चयन तो हुआ था, पर बाद में इसकी जगह रिम्स का चयन हो गया. योजना के तहत पीएमसीएच को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए 150 करोड़ रुपये देना है. इसमें केंद्र सरकार का 120 व राज्य सरकार का 30 करोड़ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










