ओके :::::::: पत्थर से कुचल कर एक की मौत

Published at :04 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::::::::   पत्थर से कुचल कर एक की मौत

बोरियो. बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरियाडीह पहाड़ निवासी मंगला पहाडि़या (62 वर्षीय) को अज्ञात हमलावरों द्वारा पत्थर से कुचल कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय सोरेन दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज भेज दिया. […]

विज्ञापन

बोरियो. बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरियाडीह पहाड़ निवासी मंगला पहाडि़या (62 वर्षीय) को अज्ञात हमलावरों द्वारा पत्थर से कुचल कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय सोरेन दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज भेज दिया. मृतक के दामाद संतु पहाडि़या ने बताया कि मेरे ससुर मंगला पहाडि़या अपने घर से सोमवार को वोटर कार्ड लेने बांझी बाजार घर गये थे. मगर घर नहीं लौटे. घर नहीं लौटने पर हमलोगों ने खोजबीन की. मगर बाद में उनकी मौत की सूचना मिली. बोरियो पुलिस धारा 302 के तहत जांच में जुटी है. हत्या से ग्रामीण सदमे में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola