एस्बेस्टस सीट तोड़ कर दुकान में चोरी

Published at :04 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
एस्बेस्टस सीट तोड़ कर दुकान में चोरी

2 तोड़ा गया एस्बेस्टस सीट.कुडू (लोहरदगा). थाना क्षेत्र के जीमा चौक स्थित कपड़ा दुकान में चोरों ने एस्बेस्टस तोड़ कर लगभग दो लाख के कपड़ा, कंबल, जैकेट समेत अन्य सामान ले गये. इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी. गुरुवार की सुबह कुडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की जांच में जुट गयी. […]

विज्ञापन

2 तोड़ा गया एस्बेस्टस सीट.कुडू (लोहरदगा). थाना क्षेत्र के जीमा चौक स्थित कपड़ा दुकान में चोरों ने एस्बेस्टस तोड़ कर लगभग दो लाख के कपड़ा, कंबल, जैकेट समेत अन्य सामान ले गये. इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी. गुरुवार की सुबह कुडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की जांच में जुट गयी. थाना क्षेत्र के ननतिलो निवासी हजरत अंसारी ने जीमा चौक में स्थित अपना कपड़ा दुकान को बुधवार की शाम प्रत्येक दिन की भांति बंद करके अपने घर ननतिलो चला गया. रात्रि में चोरों ने छत का एस्बेटस सीट तोड़ कर दुकान में प्रवेश किया एवं सामान चुरा ले गये. सुबह ग्रामीणों ने चोरी की सूचना हजरत अंसारी को दी. कुडू थाना के अनि आर के उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंचे एवं दुकानदार से पूरे मामले की जानकारी ली. इस संबंध में अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola