सरपंच संघ की बैठक में कई विंदुओं पर चर्चा

वजीरगंज . प्रखंड मुख्यालय स्थित दखीनगांव ग्राम कचहरी में रविवार को सरपंच संघ की बैठक हुई. बैठक में ग्राम कचहरी के किराये का भुगतान, सचिव व पंचों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई, न्यायमित्र की बहाली व ग्राम कचहरी में चौकीदार की नियुक्ति करने पर चर्चा हुई. साथ ही इसका एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी व राज्य […]
वजीरगंज . प्रखंड मुख्यालय स्थित दखीनगांव ग्राम कचहरी में रविवार को सरपंच संघ की बैठक हुई. बैठक में ग्राम कचहरी के किराये का भुगतान, सचिव व पंचों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई, न्यायमित्र की बहाली व ग्राम कचहरी में चौकीदार की नियुक्ति करने पर चर्चा हुई. साथ ही इसका एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी व राज्य सरकार को देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया़ सेविका चयन में अनियमितता का आरोपवजीरगंज. प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र, मदरडीह पूर्वी पर 17 नवंबर को सेविका के चयन में अनियमितता की शिकायत करते हुए मुखिया कलीम खान ने जांच के लिए अधिकारियों को आवेदन दिया है. मुखिया का आरोप है कि मेधा सूची में पहले नंबर के अभ्यर्थी को नजरअंदाज कर दूसरे नंबर के अभ्यर्थी को बहाल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




