होटल के दो कर्मियों को यूपी पुलिस ने उठाया

मीरगंज. मीरगंज के चर्चित रीना प्रतिष्ठान के मालिक भरत साह को यूपी पुलिस द्वारा उठा लेने के चार दिन बाद एक बार फिर उसके दो कर्मियों वहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया. लेकिन, इस बार यूपी पुलिस ने छापेमारी करने के समय मिठाई कारीगर संतोष कुमार तथा एक अन्य कर्मी को मोबाइल के […]
मीरगंज. मीरगंज के चर्चित रीना प्रतिष्ठान के मालिक भरत साह को यूपी पुलिस द्वारा उठा लेने के चार दिन बाद एक बार फिर उसके दो कर्मियों वहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया. लेकिन, इस बार यूपी पुलिस ने छापेमारी करने के समय मिठाई कारीगर संतोष कुमार तथा एक अन्य कर्मी को मोबाइल के माध्यम से अपने यहां बुलाया तथा फिर हिरासत में ले लिया. इस संबंध में भी बताया जाता है कि प्रेमी युगल हत्याकांड में पूछ ताछ के लिए इन्हें हिरासत में रखा गया है. लगातार हो रही इस तरह की घटना से मीरगंज के व्यवसायियों में खौफ देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




