स्पाइसजेट टकराया भैंस से, बाल-बाल बचे 140 यात्री

सूरत : सूरत एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली से आ रहा यह विमान एक भैंस से टकरा गया. उड़ान संख्या एसजी 622 में 140 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि जिस वक्त फ्लाइट टेक ऑफ के लिए रनवे […]
सूरत : सूरत एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली से आ रहा यह विमान एक भैंस से टकरा गया. उड़ान संख्या एसजी 622 में 140 यात्री सवार थे.
बताया जा रहा है कि जिस वक्त फ्लाइट टेक ऑफ के लिए रनवे दौड़ रही थी उसी वक्त अचानक पायलट को रनवे पर भैंसों का झु़ड था. इससे पहले कि पायलट कुछ समझ पाता विमान का साइड इंजन एक भैंस टकरा गया.
टक्कर के बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका इसके बाद स्पाइस जेट ने एक विशेष विमान के जरिये यात्रियों को दिल्ली भेजा गया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




