पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयानगर (बरकाकाना) : सीआइसी सेक्शन पर डेहरी ऑनसोन से बरकाकाना आ रही डाउन पैसेंजर ट्रेन (53358) में मंगलवार की रात अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट और मारपीट की. यात्रियों से मोबाइल, हजारों रुपये छीन लिये. भुक्तभोगी रिंकू कुमार यादव ने बताया कि लातेहार के देमू स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद 10-11 की संख्या में […]
विज्ञापन
नयानगर (बरकाकाना) : सीआइसी सेक्शन पर डेहरी ऑनसोन से बरकाकाना आ रही डाउन पैसेंजर ट्रेन (53358) में मंगलवार की रात अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट और मारपीट की. यात्रियों से मोबाइल, हजारों रुपये छीन लिये. भुक्तभोगी रिंकू कुमार यादव ने बताया कि लातेहार के देमू स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद 10-11 की संख्या में लुटेरों ने इंजन से सटे बोगी में लूटपाट शुरू कर दी.
सभी लुटेरे चेहरा ढंके हुए थे. इनके पास चाकू, भुजाली, चेन व डंडा था. यात्रियों द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की. ट्रेन के रिचूघुटा स्टेशन पहुंचने पर सभी लुटेरे भाग गये. लुटेरों की उम्र 20-22 वर्ष के आसपास बतायी गयी है. ट्रेन बरकाकाना स्टेशन पर सुबह 5.50 में पहुंची. यात्रियों ने रेल थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










