वज्रपात में पिता-पुत्र की मौत, भाई घायल

Published at :09 Oct 2014 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात में पिता-पुत्र की मौत, भाई घायल

गिरिडीह : देवरी थानांतर्गत मंडरो के समीप रामूशरण गांव में बुधवार की दोपहर हुए वज्रपात में पिता-पुत्र की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि रामूशरण निवासी रीतलाल प्रसाद वर्मा (40 वर्ष), उसका भाई रामजी वर्मा व रीतलाल का पुत्र उमाशंकर […]

विज्ञापन
गिरिडीह : देवरी थानांतर्गत मंडरो के समीप रामूशरण गांव में बुधवार की दोपहर हुए वज्रपात में पिता-पुत्र की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि रामूशरण निवासी रीतलाल प्रसाद वर्मा (40 वर्ष), उसका भाई रामजी वर्मा व रीतलाल का पुत्र उमाशंकर वर्मा (18 वर्ष) तथा रीतलाल की पत्नी प्रभा देवी आलू रोप रही थी.
इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हुई और वज्रपात हो गया. वज्रपात की चपेट में आकर रीतलाल, रामजी व उमाशंकर घायल हो गये. सभी को सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचते ही रीतलाल प्रसाद वर्मा व उमाशंकर वर्मा की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola