भाजपा में शामिल हो सकते हैं दो आइजी

वरीय संवाददाता, रांचीआइजी रैंक के दो आइपीएस विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. दोनों अधिकारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा और भाजपा नेतृत्व से टिकट मिलने दिये जाने की गारंटी मिलती है, तो जल्द ही दोनों आइजी वीआरएस के लिए आवेदन करेंगे. मोदी की सभा में भी दोनों […]
वरीय संवाददाता, रांचीआइजी रैंक के दो आइपीएस विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. दोनों अधिकारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा और भाजपा नेतृत्व से टिकट मिलने दिये जाने की गारंटी मिलती है, तो जल्द ही दोनों आइजी वीआरएस के लिए आवेदन करेंगे. मोदी की सभा में भी दोनों अधिकारी पहुंचे थे. हालांकि पुलिस मुख्यालय और रांची में पदस्थापित अफसरों के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम में आने का निमंत्रण मिला था. इसके बावजूद सभा के दौरान ही आइपीएस अफसरों के बीच चर्चा शुरू हो गयी थी. चर्चा यह थी कि लगता है दोनों अधिकारी भाजपा में ही शामिल होंगे. अधिकारी आपस में दोनों अधिकारियों के लिए विधानसभा क्षेत्र का अनुमान भी लगा रहे थे. एक आइपीएस के मुताबिक एक आइजी कोयला क्षेत्र से, तो दूसरे दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि पूछे जाने पर दोनों आइजी इससे इनकार करते हैं. लेकिन एक आइजी यह जरूर कहते हैं कि मौका मिला, तो उसका उपयोग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




