ePaper

बकाया भुगतान करने को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हंगामा

Updated at : 08 Mar 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
बकाया भुगतान करने को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हंगामा

जमुई : बीते पांच महीने से बकाया भुगतान नहीं किए जाने के बाद उग्र हुए सफाई कर्मियों ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष हंगामा कर दिया. हंगामा कर रहे नगर सफाई कर्मी लगातार वेतन का भुगतान किए जाने की मांग कर रहे थे. इसको लेकर उन्होंने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन भी […]

विज्ञापन
जमुई : बीते पांच महीने से बकाया भुगतान नहीं किए जाने के बाद उग्र हुए सफाई कर्मियों ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष हंगामा कर दिया. हंगामा कर रहे नगर सफाई कर्मी लगातार वेतन का भुगतान किए जाने की मांग कर रहे थे. इसको लेकर उन्होंने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन भी दिया.
इस बाबत सफाईकर्मी कर्मी राजू, अजय बस्फोड, विक्की, कमली देवी, काजल देवी, बबली, टिंकू, ज्योति, शिवा, रंजीत, विजय, अर्जुन सहित अन्य लोगों ने बताया कि पूर्व में हमने आठ महीने तक अस्थाई रूप से नगर परिषद में काम किया था. पर इसको लेकर हमें महज पांच महीने के ही वेतन का भुगतान किया गया है और पांच महीने का वेतन बकाया है. परंतु समय लंबा समय गुजर जाने के बाद भी हमें आज तक उस वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. बार-बार पदाधिकारियों को बोले जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने वेतन भुगतान किए जाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola