अहमदाबाद में गैस टंकी फटने से सीवान के तीन युवकों की मौत

सीवान : बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाने के गंगपुर सिसवन गांव के तीन युवकों की मौत गुजरात के अहमदाबाद में हो गयी. घटना जय अंबे कोल्ड स्टोर जामाबारी में गैस की टंकी फटने से हुई. गैस रिसाव की घटना के चलते दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के तीन युवकों की मौत […]
सीवान : बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाने के गंगपुर सिसवन गांव के तीन युवकों की मौत गुजरात के अहमदाबाद में हो गयी. घटना जय अंबे कोल्ड स्टोर जामाबारी में गैस की टंकी फटने से हुई. गैस रिसाव की घटना के चलते दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गयी. इसकी सूचना जैसे ही गंगपुर सिसवन में पहुंची तो कोहराम मच गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. गांव में तीन मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था. परिवार के पुरुष सदस्य गुजरात के लिए रवाना हो गये.
मालूम हो कि गंगपुर सिसवन निवासी राजेंद्र राम के दो पुत्र राकेश कुमार राम और रूपेश कुमार गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहते थे. उनके साथ गांव निवासी भरत चौधरी का पुत्र कृष्णा कुमार चौधरी उर्फ गामा चौधरी भी रहते थे. तीनों अहमदाबाद-गांधीनर के रखियाल दहेगाम रोड पर स्थित जय अंबे कोल्ड स्टोरेज में कार्य करते थे. शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे अचानक गैस की टंकी फटने से गैस रिसाव होने लगा, जिसकी चपेट में दोनों भाई राकेश व रूपेश के साथ गामा भी आ गये. इस घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसकी सूचना परिजनों को शनिवार की सुबह मिली है. गांव में तीनों की मौत की खबर फैलते ही मातम पसर गया. इधर दो सगे भाइयों की मौत से एक घर का चिराग ही बुझ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




