ePaper

रांची : अधिवक्ता पिटाई मामले में जांच रिपोर्ट मांगी

Updated at : 23 Oct 2018 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अधिवक्ता पिटाई मामले में जांच रिपोर्ट मांगी

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को गढ़वा के अधिवक्ता आशीष दुबे की पुलिस द्वारा सरेआम पिटाई को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ ने राज्य सरकार को मामले के आरोपी तीन कांस्टेबल व एक एएसआइ के विरुद्ध की गयी जांच रिपोर्ट की प्रति प्रस्तुत […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को गढ़वा के अधिवक्ता आशीष दुबे की पुलिस द्वारा सरेआम पिटाई को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ ने राज्य सरकार को मामले के आरोपी तीन कांस्टेबल व एक एएसआइ के विरुद्ध की गयी जांच रिपोर्ट की प्रति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.
गृह विभाग के समय देने संबंधी आग्रह पर खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने खंडपीठ को बताया कि अधिवक्ता की पिटाई मामले में पीठासीन पदाधिकारी व जांच पदाधिकारी की नियुक्ति करते हुए गढ़वा के तत्कालीन एसपी मो अर्शी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है
वहीं गृह विभाग की अोर से पिटीशन दायर कर विभागीय कार्यवाही पूरी करने के लिए एक माह का समय देने का आग्रह किया गया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी राजीव कुमार ने जनहित याचिका दायर की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola