गांवों को घेर कर नक्सली ने की बेटे की शादी

Published at :06 May 2014 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
गांवों को घेर कर नक्सली ने की बेटे की शादी

रांची: हजारीबाग के बड़कागांव और केरेडारी थाना क्षेत्र के बीच में स्थित एक गांव में भाकपा माओवादी के नक्सली ने दो मई को धूम-धाम से अपने बेटे की शादी की. वह एक मई को ही अपने गांव आ गया था. तीन मई तक गांव में ही रहा. शादी की हर रस्म में हिस्सा लिया. इस […]

विज्ञापन

रांची: हजारीबाग के बड़कागांव और केरेडारी थाना क्षेत्र के बीच में स्थित एक गांव में भाकपा माओवादी के नक्सली ने दो मई को धूम-धाम से अपने बेटे की शादी की. वह एक मई को ही अपने गांव आ गया था. तीन मई तक गांव में ही रहा.

शादी की हर रस्म में हिस्सा लिया. इस दौरान उसके साथ 100 नक्सलियों का दस्ता भी मौजूद था. इनमें से करीब आधे नक्सली गांव के पास ही जंगल में मौजूद रहे.

नक्सली ने अपने बेटे की शादी में तीन-चार गांवों के लोगों को भोज दिया. भोज में हर तबके के लोग शामिल हुए. ग्रामीणों के मोबाइल जब्त कर लिये गये थे, ताकि कोई पुलिस को सूचना न दे सके. सूत्रों के अनुसार, एक खुफिया एजेंसी ने नक्सली कमांडर के बेटे की शादी और उसमें नक्सलियों के आने की सूचना पुलिस को दी थी. पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola