अग्निपीड़ितों को आज मिलेगा मुआवजा

Published at :28 Apr 2014 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
अग्निपीड़ितों को आज मिलेगा मुआवजा

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर बस्ती (गोसाईदासपुर पंचायत) के अगिA पीड़ितों को सोमवार को मुआवजे की राशि दी जायेगी. शनिवार को खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से लगी आग से बस्ती के कई घर जल कर खाक हो गये थे. चंपानाला पुल के बैरियर के कारण घटनास्थल पर दमकल नहीं पहुंच पाने […]

विज्ञापन

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर बस्ती (गोसाईदासपुर पंचायत) के अगिA पीड़ितों को सोमवार को मुआवजे की राशि दी जायेगी. शनिवार को खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से लगी आग से बस्ती के कई घर जल कर खाक हो गये थे. चंपानाला पुल के बैरियर के कारण घटनास्थल पर दमकल नहीं पहुंच पाने के कारण आग नहीं बुझायी जा सकी थी.

नाथनगर के अंचलाधिकारी के निर्देश पर हल्का कर्मचारी रामनारायण विश्वकर्मा घटना की जांच कर रहे थे. घटना की जांच रिपोर्ट बनायी जा चुकी है, जिसे सोमवार को नाथनगर सीओ को सौंपा जायेगा. रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4200 की मुआवजा राशि मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola