एशियाई चैम्पियनशिप में सिंधू को कांस्य पदक

गिमचियोन (कोरिया): भारत की युवा स्टार पीवी सिंधू को आज यहां एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय चीन की शिङिायान वैंग के हाथों तीन गेम में शिकस्त के साथ महिला एकल में कांस्य पदक से संतोष करना पडा.हैदराबाद की 18 वर्षीय सिंधू को दो बार की गत आल इंग्लैंड चैम्पियन शिङिायान के खिलाफ […]
गिमचियोन (कोरिया): भारत की युवा स्टार पीवी सिंधू को आज यहां एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय चीन की शिङिायान वैंग के हाथों तीन गेम में शिकस्त के साथ महिला एकल में कांस्य पदक से संतोष करना पडा.हैदराबाद की 18 वर्षीय सिंधू को दो बार की गत आल इंग्लैंड चैम्पियन शिङिायान के खिलाफ एक घंटे और 18 मिनट चले मुकाबले में 21 . 15, 20 . 22, 12 . 21 से हार झेलनी पडी. सिंधू ने अतीत में शिडियान को लगातार तीन मैचों में हराया था लेकिन पिछले दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पडा है.
वर्ष 2000 में अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले सिंधू के पिता रमन्ना ने कहा, ‘‘यह करीबी मैच था और वह इसे दूसरे गेम में ही जीत सकती थी. लेकिन मुझे लगता है कि चीन के खिलाडियों को लगातार हराने के लिए उसे कुछ और अनुभव की जरुरत है. साथ ही शायद सिंधू को अपने बैकहैंड और फोरहैंड रिटर्न पर और अधिक काम करने की जरुरत है. वह अब सुदीरमन कप में खेलेगी और यही उसका अगला लक्ष्य है.’’ भारतीय की स्टार खिलाडी साइना नेहवाल ने नई दिल्ली में 2010 एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था.सिंधू हाल के समय में अच्छी फार्म में चल रही है और उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने के अलावा पिछले साल मलेशिया और मकाउ में खिताब भी जीते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




