सिंटर प्लांट में इंसेंटिव पर तनातनी

Published at :19 Sep 2017 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
सिंटर प्लांट में इंसेंटिव पर तनातनी

जमशेदपुर. टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में कर्मचारियों का इंसेंटिव बोनस (आइबी) पिछले दो साल से फ्रिज है. सोमवार को आइबी में संशोधन को लेकर प्रबंधन की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बैठक हुई. प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने की वजह से बैठक बेनतीजा समाप्त हो गयी. […]

विज्ञापन
जमशेदपुर. टाटा स्टील के सिंटर प्लांट में कर्मचारियों का इंसेंटिव बोनस (आइबी) पिछले दो साल से फ्रिज है. सोमवार को आइबी में संशोधन को लेकर प्रबंधन की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बैठक हुई. प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने की वजह से बैठक बेनतीजा समाप्त हो गयी. बैठक में प्रबंधन और यूनियन के बीच तनातनी हो गयी.

मैनेजमेंट ने आइबी के नये प्रस्ताव को लौटा दिया जबकि यूनियन ने मैनेजमेंट के प्रस्ताव को वापस कर दिया. इस दौरान चीफ ऑफ एल्गोमेरेशन सुरजीत सिन्हा, संदीप धीर, ज्ञान प्रकाश मिश्र और यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री बीके डिंडा, उपाध्यक्ष शिवेश वर्मा व विभागीय कमेटी मेंबर उपस्थित थे. सिंटर प्लांट ओल्ड यूनिट और नयी यूनिट में बंटा है.

ओल्ड यूनिट में सिंटर प्लांट 1, सिंटर प्लांट 2 व आरएमबीबी 1 शामिल है. नयी यूनिट में सिंटर प्लांट 3, सिंटर प्लांट 4 व आरएमबीबी 2 शामिल है. ओल्ड यूनिट में 100 फीसदी एबीपी (एनुअल बिजनेस प्लान) पर 120 प्वाइंट और न्यू यूनिट में 150 प्वाइंट तक डीडब्ल्यूआइबी देने का प्रस्ताव प्रबंधन ने यूनियन को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola