ePaper

Agra News: Amazon ने कस्टमर से लाखों का किया फ्रॉड, चंद सेकेंड में 9.35 लाख रुपए गायब, पीड़ित मांग रहा इंसाफ

Updated at : 30 Nov 2021 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: Amazon ने कस्टमर से लाखों का किया फ्रॉड, चंद सेकेंड में 9.35 लाख रुपए गायब, पीड़ित मांग रहा इंसाफ

FILE PHOTO: The logo of Amazon is seen at the company logistics centre in Boves, France, August 8, 2018. REUTERS/Pascal Rossignol

कंपनी के कस्टमर केयर से बात होने के बाद पीड़ित ने एनीडेस्क डाउनलोड कर अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें से 9.35 लाख रुपए निकल चुके थे.

विज्ञापन

Agra News: जिले के थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा के रहने वाले व्यक्ति ने अमेजन कंपनी पर लाखों रुपए के फ्रॉड करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है. आरोप है कि उसके साथ कंपनी ने 9.35 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है. पीड़ित ने एसएसपी को मामले की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. एसएसपी ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

पीड़ित रउफ खान के अनुसार उनका अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के वॉलेट से बैंक अकाउंट जुड़ा हुआ है. उन्होंने अपना रुपए चेक किया तो उसमें कोई अमाउंट नहीं दिखा. इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करने के लिए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया. कस्टमर केयर ने बताया कि आपकी पूरी बात सुनी गई है. जल्द ही आपको एक नंबर से फोन आएगा, जिसके बाद समस्या दूर हो जाएगी.

पीड़ित ने एसएसपी आगरा से बताया कि कुछ देर बाद उनके पास एक फोन आया और उसने अपने आप को अमेजन का कर्मचारी बताया. भरोसा दिलाया कि आपके अकाउंट में रुपए आ जाएंगे. इसके लिए आप एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कर लीजिए. कंपनी के कस्टमर केयर से बात होने के बाद पीड़ित ने एनीडेस्क डाउनलोड कर अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें से 9.35 लाख रुपए निकल चुके थे.

पीड़ित का कहना है कि लगातार कंपनी के कस्टमर केयर से हो रही थी. उसने जो भी जानकारी मांगी मैंने उसे साझा कर दी. कोई और मेरे साथ फ्रॉड कैसे कर सकता है. मेरे साथ अमेजन ने ही फ्रॉड किया है. इसकी जिम्मेदार कंपनी है. आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर ली गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

(रिपोर्ट:- राघवेंद्र सिंह, आगरा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola