रोहतास: CBSE 12वीं टॉपर समर्थ राज ने नीट 2026 में लहराया परचम, जिले में खुशी का माहौल

Author Punit Kr Pandey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
1- टॉपर को मिठाई खिलाती स्कूल की प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

1- टॉपर को मिठाई खिलाती स्कूल की प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

सासाराम के समर्थ राज ने नीट 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है. यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है. स्कूल और परिवार ने उनकी मेहनत की सराहना की है.

विज्ञापन

IIT JEE and NEET Success Bihar : सासाराम में उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को साबित करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं आईआईटी जेईई और नीट 2026 में शानदार सफलता हासिल की है. विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे सासाराम और दक्षिणी बिहार का गौरव बढ़ा है.

Rohtas News : नीट 2026 में समर्थ राज ने हासिल की सफलता

आईआईटी जेईई में छात्र पीयूष कुमार की सफलता के बाद अब विद्यालय के सीबीएसई कक्षा 12 के टॉपर समर्थ राज ने नीट 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी जगह सुनिश्चित की है.

समर्थ राज शहर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार और संगीता कुमारी के पुत्र हैं. उन्होंने कठिन मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है.

नियमित अध्ययन और मार्गदर्शन से मिली कामयाबी

परीक्षा की तैयारी के दौरान कई चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद समर्थ राज अपने लक्ष्य से नहीं भटके. उन्होंने धैर्य बनाए रखते हुए लगातार मेहनत की और सफलता प्राप्त की.

समर्थ ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और परिवार एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि सही दिशा में मेहनत और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

स्कूल के निदेशक और निदेशिका ने समर्थ राज, उनके माता-पिता और विद्यालय परिवार को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि प्रथम प्रयास में मिली यह सफलता समर्थ की मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है.

राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. आईआईटी जेईई में सफल छात्र पीयूष कुमार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां विद्यालय की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाती हैं.

निदेशिका ने कहा कि समर्थ राज की सफलता केवल एक विद्यार्थी की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उनकी इच्छाशक्ति, मेहनत और मानसिक मजबूती का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि समर्थ की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी.

स्कूल परिसर में खुशी का माहौल

नीट 2026 में समर्थ राज की सफलता के बाद खुशी और उत्साह का माहौल है. शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए समर्थ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन