ePaper

Aaj ka Kark Rashifal: गलतफहमी या मतभेद बढ़ सकती है, यहां से जानें आज 29 सितंबर 2025 का कर्क राशिफल

Updated at : 29 Sep 2025 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 29 September 2025 ka Kark Rashifal

आज 29 सितंबर 2025 का कर्क राशिफल

Aaj ka Kark Rashifal 29 September 2025: कर्क राशिवालों के लिए आज 29 सितंबर 2025 का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj ka Kark Rashifal 29 September 2025: मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी जरूरी है, तभी सर्वांगीण विकास संभव है. याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है. आज आप अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे और तंदरुस्ती आपके परिवार वालों के लिए भी खुशी लेकर आएगी.

करियर और कारोबार

आज किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आपके कारोबार या कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है. उनके सहयोग से आपका कोई बड़ा काम बन सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने से लंबे समय तक लाभ मिलेगा.

पारिवारिक जीवन

घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. गलतफहमी या मतभेद बढ़ने से पहले उनसे खुलकर बात करें. धैर्य और संवाद के जरिए आप घरेलू माहौल को संतुलित रखने में सफल होंगे.

दोस्ती और रोमांस

दोस्ती में प्रगाढ़ता बढ़ने से आज आपके जीवन में रोमांस का नया फूल खिल सकता है. अविवाहित लोगों के लिए यह समय खास साबित हो सकता है. वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन में भी जीवनसाथी का साथ उन्हें एक बार फिर प्रेम का एहसास कराएगा.

समय का प्रबंधन

जो लोग अब तक कामकाज में व्यस्त थे, उन्हें आज अपने लिए समय निकालने का मौका मिल सकता है. हालांकि घर के किसी जरूरी काम की वजह से आप दोबारा व्यस्त हो सकते हैं. फिर भी समय का सही प्रबंधन आपको संतुलित बनाए रखेगा.

शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी और सुनहरा
उपाय : किसी साधु या गुरु को पीले या भगवे वस्त्र पांव छूकर भेंट करें. इससे पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola