पानापुर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

पानापुर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, हालत गंभीर

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर हो गई. उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता की भाभी एसकेएमसीएच में भर्ती थीं, जहां उनका ऑपरेशन होना था. इसी कारण परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे, जबकि पीड़िता घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक जबरन घर में घुस गया.

पीड़िता ने अस्पताल में बयान देते हुए बताया कि आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे डराया और जबरन घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर आरोपी ने युवती की आवाज दबाने की कोशिश की और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में पानापुर थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रशांत कुमार राय

लेखक के बारे में

By प्रशांत कुमार राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन