Dhanbad News: युवती के घर में घुसा मनचला, लोगों ने की धुनाई

Dhanbad News: एकतरफा प्यार में युवती के घर में जबरन घुसने पर शनिवार की रात सिरफिरे आशिक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी.
Dhanbad News: एकतरफा प्यार में युवती के घर में जबरन घुसने पर शनिवार की रात सिरफिरे आशिक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे धनबाद पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान झरिया के रहने वाले संजय वर्मा के रूप में हुई, जो पेशे से निजी वाहन चालक है. शनिवार की रात वह अपने मालिक की इनोवा कार से धैया के रहरगोड़ा स्थित युवती के घर पहुंचा. घर के बाहर कार पार्क की और जबरन घुस गया. परिजनों के विरोध पर भी युवक बाहर निकलने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों को बुलाया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. धनबाद पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. कार के मालिक को इसकी सूचना दे दी गयी है.
नशे की हालत में युवक ने दो लोगों को ब्लेड से किया जख्मी
नशे की हालत में शनिवार की रात एक युवक ने दो लोगों को ब्लेड से वार कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई करने के बाद धनबाद थाने की पुलिस को सौंप दिया. युवक कृष्णा रवानी तेलीपाड़ा लॉ कॉलेज के समीप संथाल टोला का रहने वाला है. शनिवार की रात लगभग 10 बजे तेलीपाड़ा में वहां से गुजर रहे कुंज कुमार सिंह व सुषमा देवी पर अचानक से हमला कर दिया. उसके हाथ में ब्लेड था. उसने ब्लेड से दोनों पर कई वार किये. सूचना पर पहुंची धनबाद पुलिस युवक को पकड़ थाने ले गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




