‘बम आ रहे हैं…’, DC vs PBKS मैच में बंद हुईं फ्लडलाइट्स; चीयरलीडर ने बयां किया डर, Video
Cheerleader’s moments of panic after PBKS vs DC match was called off.
IPL 2025 PBKS vs DC Cheerleader’s moments of Panic: आईपीएल 2025 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था, लेकिन 10.1 ओवर के बाद बिजली गुल होने के कारण मैच रुक गया. जल्द ही जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एयर रेड अलर्ट की वजह से मैच रद्द कर दिया गया और खिलाड़ियों-दर्शकों को स्टेडियम से निकाल दिया गया. इस घटना के बाद एक चीयरलीडर ने अपना डर बयां करते हुए एक वीडियो जारी किया, जो वायरल हो गया.
IPL 2025 PBKS vs DC Cheerleader’s moments of Panic: आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था. पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 122 रन पर 1 विकेट खोकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अचानक बिजली चले जाने के कारण मैच रोकना पड़ा. शुरुआत में इसे फ्लड लाइट फेल होने की वजह माना गया. लेकिन यह मैच सिर्फ 10.1 ओवर के बाद ही रद्द कर दिया गया. यह फैसला जम्मू-कश्मीर और पंजाब के पड़ोसी शहरों में एयर रेड अलर्ट (हवाई हमले की चेतावनी) के बाद लिया गया. इस घटना ने बढ़ते सीमा पार तनाव के बीच टूर्नामेंट की जारी रहने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मैच के दौरान एक वायरल वीडियो में एक चीयरलीडर ने उस डरावने माहौल का जिक्र किया जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों को स्टेडियम से निकाला गया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चीयरलीडर ने कहा, “पूरा स्टेडियम खेल के बीच में खाली करा लिया गया. यह बहुत डरावना था. हर कोई चिल्ला रहा था कि बम आ रहे हैं.” उसने आगे कहा, “अभी भी बहुत डर लग रहा है. हम सच में धर्मशाला से बाहर जाना चाहते हैं. उम्मीद है कि आईपीएल के लोग हमारी देखभाल करेंगे. यह बहुत ही भयानक था. मुझे नहीं पता मैं क्यों रो नहीं रही हूं, शायद मैं शॉक में हूं.”
मनबोला विजयबालन की ओर से साझा वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा, “बहुत बहुत डरावना” पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल मैच से चीयरलीडर का चौंकाने वाला वीडियो.”
"Very very scary" – Cheer leader's SHOCKING video from Punjab Kings Vs Delhi Capitals IPL match in Dharamshala. pic.twitter.com/S830aDKer3
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) May 8, 2025
आईपीएल में आगे क्या होगा?
मैच के समय पंजाब का स्कोर 10.1 ओवर में 122 रन था, जिसमें प्रियांश आर्य ने 34 गेंदों में 70 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों में 50 रन बनाए थे. तभी कप्तान श्रेयस अय्यर के मैदान में आते ही फ्लडलाइट बंद हो गई और अंधेरा छा गया. आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान पर ड्रोन हमलों की खबर के बाद सुरक्षा के चलते धर्मशाला के 23,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम को खाली कराया गया और खिलाड़ियों के साथ मौजूद लोगों को सख्त सुरक्षा में बाहर निकाला गया. दोनों टीमों को अब धर्मशाला से 85 किमी दूर पठानकोट से दिल्ली लाया जाएगा. इस घटना के बाद अब पूरी आईपीएल लीग के रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, लीग में भाग ले रहे विदेशी खिलाड़ियों ने जल्द से जल्द अपने देश लौटने की इच्छा जताई है.
खिलाड़ियों की सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे
आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हालात की निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा, “यह लगातार बदलती स्थिति है. हमें अभी तक सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है. जाहिर है कि निर्णय सभी लॉजिस्टिक्स को ध्यान में रखकर लिया जाएगा.” वहीं मैच के बीच में रद्द होने के बाद बीसीसीआई की आपात बैठक शुरू हुई. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “हम धर्मशाला के पास ऊना से एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं जिससे खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और ब्रॉडकास्ट क्रू को सुरक्षित स्थान पर लाया जा सके. फिलहाल मैच रद्द कर दिया गया है और स्टेडियम खाली करा लिया गया है. टूर्नामेंट का भविष्य कल की स्थिति पर निर्भर करेगा. इस समय खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है.”
‘राजा रामचंद्र की जय’, पाकिस्तान की हिमाकत पर गरजे ‘सुबेदार’ नीरज चोपड़ा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ…
पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा… भारतीय सेना के शौर्य पर जानें क्या बोले सहवाग-धवन- हरभजन
अंबाती रायडू को 7 घंटे में 29 हजार लोगों की लताड़, भारत-पाक तनाव के बीच ट्वीट से बुरे फंसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










