6500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 90W चार्जिंग... Infinix का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition (Photo: infinixmobiles.in)
Infinix जल्द ही अपने Note 60 Pro का खास Pininfarina Edition भारतीय बाजार में उतारने जा रही है. यह लिमिटेड एडिशन मॉडल प्रीमियम डिजाइन के साथ पावरफुल हार्डवेयर, बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और एडवांस्ड कूलिंग तकनीक से लैस होगा. कंपनी इसे 24 जून को लॉन्च करेगी.
Infinix Note 60 Pro को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी इसका नया Pininfarina Edition पेश करने जा रही है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है और फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है. नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition सिर्फ स्टाइलिश लुक ही नहीं, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस भी लेकर आएगा. इसमें वही Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर मिलेगा जो स्टैंडर्ड मॉडल में दिया गया है. आइए इस फोन के बारे में डिटेल में जानते हैं.
कब लॉन्च होगा Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition?
कंपनी ने भारत में अपकमिंग Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है. यह लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन 24 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी.
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition के फीचर्स
- Infinix ने इस फोन के लिए मशहूर इटालियन कार डिजाइन कंपनी Pininfarina के साथ पार्टनरशिप की है. फोन में प्रीमियम कार्बन फाइबर फिनिश और 360-डिग्री एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम मिलेगा.
- फिलहाल इसे कम से कम ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की कन्फर्मेशन हुई है.
- परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm के 4nm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा
- लंबे समय तक गेमिंग और हैवी यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Ice Cool Vapor Chamber Cooling System भी दिया जाएगा.
- इसमें बड़ी 6,500mAh बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
- डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विज़ुअल एक्सपीरियंस देगी. साथ ही, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलेगी.
- फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन कैमरा 50MP का होगा. खास बात यह है कि इसमें Optical Image Stabilisation (OIS) का सपोर्ट भी दिया जाएगा.
- इस स्मार्टफोन में स्टैंडर्ड एडिशन की तरह Active Matrix रियर डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे भीड़ से अलग पहचान देता है. टिकाऊपन के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आ सकता है Nothing Phone 4b, भारत में लॉन्च की तैयारी तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










