छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तैयार, प्रत्याशी की घोषणा पर कांग्रेस-बीजेपी में वार-पलटवार

बीजेपी में अंदरूनी कलह चरम पर है. यही वजह है कि पार्टी ने 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए, लेकिन पांच सीट पर प्रत्याशी घोषित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में हर कोई खुद को मुख्यमंत्री का कैंडिडेट मान रहा है.
विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ तैयार है. दो चरणों में होने वाली वोटिंग के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को छोड़कर अभी किसी दल ने सभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. लेकिन, वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस कह रही है कि बीजेपी में जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, वहां आपस में सिरफुटव्वल चल रहा है. वहीं, बीजेपी ने कहा है कि चुनाव के लिए मैदान सजकर तैयार है, लेकिन कांग्रेस को ‘खिलाड़ी’ (उम्मीदवार) ही नहीं मिल रहे हैं. छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट करके कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार पर तंज भी कसा है. वहीं, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि बीजेपी में अंदरूनी कलह चरम पर है. यही वजह है कि पार्टी ने 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए, लेकिन पांच सीट पर प्रत्याशी घोषित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में हर कोई खुद को मुख्यमंत्री का कैंडिडेट मान रहा है. डॉ रमन सिंह अपने आप को सीएम मान रहे हैं, तो अरुण साव खुद को मुख्यमंत्री का कैंडिडेट मान रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को पता है कि जनता उसे पसंद नहीं करती. एक बार भी भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी. 75 से अधिक सीटें कांग्रेस जीतेगी.
नवरात्र के पहले दिन होगी कांग्रेस कैंडिडेट्स की घोषणा
सुशील आनंद शुक्ला ने यह भी कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार हो चुकी है. नवरात्र के पहले दिन कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने पितृपक्ष में बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के लिए भी छत्तीसगढ़ की मुख्य विपक्षी पार्टी को आड़े हाथ लिया. कहा कि सनातन धर्म की बात करने वाले ये भूल गए कि सनातन धर्म में पितृपक्ष के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं होता है. उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दो दिन बाद हमारे उम्मीदवारों की भी सूची जारी हो जाएगी.
डॉ रमन सिंह के नामांकन में आएंगे अमित शाह
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने यह भी कहा कि बीजेपी को स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं है. इसलिए बाहर से नेताओं को यहां प्रचार करने के लिए बुलाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद डॉ रमन सिंह के नामांकन में शामिल होंगे. इससे यह स्पष्ट है कि राजनांदगांव में डॉ रमन सिंह काफी डरे हुए हैं. उन्हें पता है कि इस बार वह इस सीट से जीत नहीं पाएंगे. इसलिए वे बाहर से नेताओं को बुला रहे हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नेताओं की लोकप्रियता नहीं रह गई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




