ePaper

छत्तीसगढ़ चुनाव : मैदान तैयार, पोगो-कैंडी क्रश वालों को नहीं मिले ‘खिलाड़ी’, भूपेश बघेल पर अरुण साव का तंज

Updated at : 13 Oct 2023 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चुनाव : मैदान तैयार, पोगो-कैंडी क्रश वालों को नहीं मिले ‘खिलाड़ी’, भूपेश बघेल पर अरुण साव का तंज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी-अपनी जीत के दावे करने शुरू कर दिए हैं. इस बीच, 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन पहले चरण की 20 सीटों के लिए भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. इस पर बीजेपी ने तंज कसा है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट अब तक जारी नहीं हुई है. इस पर छत्तीसगढ़ के विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तंज कसा है. छत्तीसगढ़ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाने पर लेते हुए कहा है कि पहले चरण का नामांकन शुरू हो चुका है. टिकट वितरण को लेकर अब भी कांग्रेस असमंजस की स्थिति में है. तैयार हो जाओ भाई, डरो मत. बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर राहुल गांधी की तस्वीर लगी है, जिसके नीचे लिखा है- डरो मत. वहीं, दो दिन से छत्तीसगढ़ में मोबाइल गेम ‘कैंडी क्रश’ पर भी खूब राजनीति हो रही है. अरुण साव ने उसी पर तंज कसा है. अरुण साव ने सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा है.

पोगो-कैंडी क्रश वालों को चुनावी मैदान के लिए नहीं मिले ‘खिलाड़ी’

अरुण साव ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) को कहा कि पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बीजेपी ने पहले चरण की सभी 20 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी अब तक अपने किसी एक उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर पाई है. इसी मुद्दे पर अरुण साव ने एक ट्वीट के जरिए भूपेश बघेल को निशाने पर भी लिया है और कांग्रेस पर तंज भी कसा है. उन्होंने लिखा- आज से पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो रही है..! उधर POGO-CANDY CRUSH वालों को अब तक ‘खिलाड़ी’ नहीं मिल पाए चुनावी मैदान के लिए..! ‘तैयार हो जाओ’ भाई, डरो मत!

कांग्रेस का दावा- 75 सीटें जीतकर इस बार बनाएंगे सरकार

इतना ही नहीं, अरुण साव ने कांग्रेस के स्लोगन ‘हैं तैयार हम’ पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर उठे सवाल का भी करारा जवाब दिया. कहा, ‘तैयार हो जाओ’ भाई, डरो मत. बता दें कि छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की आठ विधानसभा सीटों पर पहले चरण में सात नवंबर को वोटिंग होगी. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई. 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे. बीजेपी ने इन सभी 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. दूसरी तरफ, 75 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा कर रही कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है.

Also Read: कैंडिडेट सेलेक्शन मीटिंग में कैंडी क्रश खेल रहे थे भूपेश बघेल, बीजेपी ने कसा तंज, सीएम ने दिया ये जवाब

बीजेपी ने सभी 20 सीटों पर उम्मीदवारों की कर दी है घोषणा

बीजेपी ने पहले चरण की सभी 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने आज मीडिया को जानकारी दी है कि नवरात्र के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर को कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाएगी. बता दें कि पहले चरण की वोटिंग में 20 विधानसभा सीटों पर 39 लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

7 और 17 नवंबर को दो चरणों में छत्तीसगढ़ में वोटिंग

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से इस वक्त 71 पर कांग्रेस का कब्जा है. 13 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस पार्टी ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी के खाते में 15 सीटें आईं थीं. बसपा ने दो और पांच सीटें अन्य दलों के खाते में आईं थीं. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां इस बार चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहीं हैं. बता दें कि पहले चरण में सात नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि 70 सीट पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी. तीन दिसंबर को सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना कराई जाएगी.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, कहा- 75 सीटें जीतने का लक्ष्य

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola