ePaper

कैंडिडेट सेलेक्शन मीटिंग में कैंडी क्रश खेल रहे थे भूपेश बघेल, बीजेपी ने कसा तंज, सीएम ने दिया ये जवाब

Updated at : 11 Oct 2023 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
कैंडिडेट सेलेक्शन मीटिंग में कैंडी क्रश खेल रहे थे भूपेश बघेल, बीजेपी ने कसा तंज, सीएम ने दिया ये जवाब

बीजेपी की ओर से साझा की गई तस्वीर में भूपेश बघेल अपने मोबाइल फोन पर एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं. बताया जाता है कि यह तस्वीर मंगलवार रात रायपुर में पार्टी के राज्य कार्यालय राजीव भवन में हुई कांग्रेस चयन कमेटी की बैठक के दौरान ली गई थी.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैंडी क्रश के दीवाने हैं! छत्तीसगढ़ इलेक्शन 2023 के लिए कांग्रेस कैंडीडेट्स के सेलेक्शन के लिए बुलाई गई बैठक में कैंडी क्रश खेल रहे थे! ये सवाल हम नहीं पूछ रहे. छत्तीसगढ़ की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस की एक मीटिंग का फोटो ट्वीट करके यह दावा किया है. बीजेपी ने फोटो ट्वीट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है. इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार तय है. बीजेपी की सत्ता में वापसी होने जा रही है. बुधवार (11 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक तस्वीर साझा कर बीजेपी दावा किया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए हुई कांग्रेस की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ‘कैंडी क्रश’ खेलने में व्यस्त हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में नहीं रहने वाली है. भाजपा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि वह अपने पसंदीदा राज्य के पारंपरिक खेल और कैंडी क्रश खेलना जारी रखेंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि छत्तीसगढ़ के लोग किसे चुनने जा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में नवंबर में होगी वोटिंग

बीजेपी की ओर से साझा की गई तस्वीर में भूपेश बघेल अपने मोबाइल फोन पर एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं. बताया जाता है कि यह तस्वीर मंगलवार रात रायपुर में पार्टी के राज्य कार्यालय राजीव भवन में हुई कांग्रेस चयन कमेटी की बैठक के दौरान ली गई थी. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी.

बैठक में मौजूद थे ये लोग

कांग्रेस की चयन समिति की बैठक में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य नेता नजर आ रहे हैं. वहीं, समिति के अध्यक्ष अजय माकन और कुछ अन्य सदस्य बैठक से ऑनलाईन जुड़े. बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर (अब एक्स) पर अपने हैंडल पर तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं. उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें, सरकार तो आनी नहीं है.’ मालवीय ने लिखा, शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक पर ध्यान देने की बजाय उन्होंने कैंडी क्रश खेलना उचित समझा.

छत्तीसगढ़ के लोग तय करेंगे कि कौन रहेगा, कौन नहीं : बघेल

यह पोस्ट बीजेपी की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा साझा किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘पहले बीजेपी को ऐतराज था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली-डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक क्यों हो रहे हैं?’ उन्होंने आगे लिखा, ‘कल एक बैठक से पहले फोटो मिल गई, जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं. अब बीजेपी को उस पर ऐतराज है. दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज है. पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं, जो तय करते हैं कि कौन रहेगा, कौन नहीं रहेगा.’

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, कहा- 75 सीटें जीतने का लक्ष्य

कैंडी क्रश भी मेरा पसंदीदा गेम : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा है कि मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली-डंडा भी खेलूंगा. कैंडी क्रश भी मेरा पसंदीदा है. ठीक-ठाक लेवल पार कर चुका हूं. वह भी जारी रहेगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है कि बाकी छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है.

चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों में वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया

इस बीच, निर्वाचन आयोग ने काम में ढीलाई को लेकर पांच चुनावी राज्यों में कई शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का बुधवार को तबादला करने का आदेश दिया. इनमें 25 पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक, नौ जिलाधिकारी (डीएम) और चार सचिव व विशेष सचिव भी शामिल हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, एक समीक्षा के दौरान आयोग ने पाया कि कुछ अधिकारियों का प्रदर्शन ‘असंतोषजनक’ था और मतदान के लिए प्रलोभन देने को शराब की अवैध आपूर्ति जैसे विभिन्न मामलों को लेकर उनका रुख गंभीर नहीं था.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की ‘पहली लिस्ट’ पर सुशील आनंद शुक्ला ने क्या कहा?

आयोग ने स्थानांतरित किए गए अधिकारियों से कहा है कि वे अपना प्रभार तत्काल संबंधित कनिष्ठ अधिकारियों को सौंप दें. आयोग ने संबंधित राज्य सरकारों को भी आदेश दिया है कि वे बृहस्पतिवार शाम तक अधिकारियों की एक सूची भेजें, जिन्हें स्थानांतरित किए गए अफसरों के स्थान पर नियुक्त किया जा सके. राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में सात से 30 नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं और मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola