19 नये राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे शरद पवार

शरद पवार, रामदास अठावले समेत 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, फोटो- एएनआई
Rajya Sabha: राज्यसभा में सोमवार को 19 नए सदस्यों ने शपथ ली. इनमें शरद पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी शामिल रहे. शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने पहुंचे. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से निर्वाचित सदस्यों ने क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली.
Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के नेता शरद पवार सहित 19 नए राज्यसभा सदस्यों ने सोमवार को उच्च सदन (राज्य सभा को उच्च सदन (Upper House) भी कहा जाता है) की शपथ ली. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में सभी नये सदस्यों ने शपथ ग्रहण की. इस अवसर पर उप सभापति हरिवंश और संसदीय कार्य मंत्री किरन रीजीजू भी मौजूद थे.
महाराष्ट्र (5 सदस्यों ने ली शपथ)
- माया चिंतामण (बीजेपी)– सबसे पहले शपथ ली
- शरद पवार (SP)– व्हीलचेयर पर बैठकर शपथ ली
- रामराव सखाराम वाडकुटे (बीजेपी)
- ज्योति नागनाथ वाघमारे (शिवसेना)
- रामदास अठावले (आरपीआई-ए)
ओडिशा (3 सदस्य)
- मनमोहन सामल (बीजेपी)
- सनरुप्त मिश्रा (बीजू जनता दल)
- दिलीप कुमार राय (निर्दलीय)
तमिलनाडु (6 सदस्य)
- कॉन्स्टैंटाइन रविंद्रन (DMK)
- क्रिस्टोफर मणिकम (कांग्रेस)
- एल. के. सुधीश (डीएमडीके)
- एम. थंबीदुरई (AIADMK)
- तिरुचि शिवा (DMK)
- अंबुमणि रामदास (PMK)
पश्चिम बंगाल (5 सदस्य)
- बाबुल सुप्रिया बराल (तृणमूल कांग्रेस)
- बिस्वजीत सिन्हा (भाजपा)
- मेनका गुरुस्वामी (तृणमूल कांग्रेस)
- राजीव कुमार (तृणमूल कांग्रेस)
- रुक्मिणी मलिक (तृणमूल कांग्रेस)
अधिकतर सदस्यों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद सभापति राधाकृष्णन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी.
Also Read: असम में गरजे पीएम मोदी, कहा- बीजेपी लगाएगी हैट्रिक, कांग्रेस बनाएगी हार का रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




