ePaper

Purnia Airport से इस दिन से उड़ेंगे जहाज, यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने दिया 40 करोड़  

Updated at : 07 Apr 2025 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
AI Image

AI Image

Purnia Airport : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास के लिए 40 करोड़ का फंड जारी किया था. सरकार की तरफ से बताया गया है कि सरकार ने यह पैसा पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के साथ ही यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

Purnia Airport : बिहार में बढ़ती हवाई सेवा की मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार लगातार नए-नए कदम उठा रही है. राज्य के जिन जिलों में एयरपोर्ट नहीं है, वहां केंद्र सरकार ने ग्रीनफील्ड तो जिन जिलों में एयरपोर्ट है. वहां सुविधाएं बढ़ा रही है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने पूर्णिया एयरपोर्ट को चालू करने के लिए कई कदम उठाया है. एयरपोर्ट के रनवे का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने पिछले दिनों एयरपोर्ट के निर्माण का निरीक्षण किया था. 

AI Image
Ai image

पूर्णिया एयरपोर्ट को सरकार ने दिया 40 करोड़ 

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास के लिए 40 करोड़ का फंड जारी किया था. सरकार की तरफ से बताया गया है कि सरकार ने यह पैसा पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के साथ ही यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दिया गया है. इस एयरपोर्ट के बनने से न सिर्फ पूर्णिया के लोगों को सहूलियत मिलेगी. बल्कि बंगाल, नेपाल और झारखंड के लोगों को भी राहत मिलेगी.  

Ai image

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस दिन से उड़ने लगेंगे जहाज 

बता दें कि गुरुवार को पूर्णिया के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ने भी एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया था कि  15 अगस्त से पहले पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू हो जायेगी. यह घोषणा करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि पूर्णिया में एयरपोर्ट को लेकर विरोधी मजाक उड़ाते थे. लेकिन आज यह हकीकत बन चुका है और लोगों के लिए जल्द ही शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें : बिहार के इस जिले को मिली 18 एलएचबी कोच वाली नई ट्रेन, 700 किलोमीटर का सफर महज 16 घंटे में होगा पूरा

इसे भी पढ़ें : Government Job in Bihar : नीतीश सरकार ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, इस विभाग में निकाली 1249 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन