ePaper

Baruraj: कौन देगा बीजेपी को टक्कर बरूराज सीट पर ?

Updated at : 11 Jul 2025 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election

Bihar Election

Baruraj Vidhan Sabha Chunav 2025: बरूराज विधानसभा सीट, वैशाली लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है और 1951 से राजनीतिक रूप से सक्रिय रही है. यहां कांग्रेस, जनता दल, लोकदल, जेडीयू, आरजेडी और बीजेपी जैसे विभिन्न दलों के विधायक रह चुके हैं. 2020 में बीजेपी के अरुण कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी. जातीय समीकरण में मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार और रविदास मतदाता प्रमुख भूमिका निभाते हैं, जबकि ब्राह्मण, कोइरी और कुर्मी भी प्रभावशाली हैं. 1990 में सबसे अधिक 78.5% वोटिंग हुई थी. वर्तमान में सामाजिक समीकरण के आधार पर सीट पर बीजेपी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है.

विज्ञापन

Baruraj Vidhan Sabha Chunav 2025: बरूराज विधानसभा सीट वैशाली लोकसभा के तहत आता है. 1951 में ही बरूराज सीट अस्तित्व में आ गया था. 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रामचंद्र प्रसाद शाही ने जीत हासिल की थी. वहीं 1957 और 1962 में हुए चुनाव में बरूराज सीट से लगातार दो बार कांग्रेसी कैंडिडेट रामचंद्र प्रसाद शाही ने जीत हासिल की थी.

1967 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट एस गिरी ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी. 1969 में एक बार फिर कांग्रेस की टिकट पर रामचंद्र प्रसाद शाही ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था. 1972 में बरूराज से एसओपी के टिकट पर जमुना सिंह ने जीत हासिल की थी तो 1977 में यहां से सीपीआई के कैंडिडेट बालेंद्र प्रसाद सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.

1980 में बरूराज सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट यमुना सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था. 1985 में बरूराज सीट से शशि कुमार राय ने लोकदल की टिकट पर बरूराज में जीत हासिल किया था. वहीं 1990 और 1995 के चुनाव में शशि कुमार राय ने जनता दल की टिकट पर विरोधियों के पांव बरूराज में नहीं टिकने दिया.

2000 और 2005 में बरूराज सीट पर जेडीयू की टिकट पर शशि कुमार राय ने लगातार दो बार जीत हासिल किया था लेकिन 2010 के चुनाव में बरूराज सीट से बृजकिशोर सिंह ने विधानसभा चुनाव में विरोधियों को हराने में कामयाबी हासिल की थी. 2015 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट नंद कुमार राय ने जीत हासिल की थी. 2020 के चुनाव में बीजेपी की टिकट पर अरुण कुमार सिंह ने यहां से बाजी को पलट दिया था.

Also Read: Paru: क्या पारू सीट पर BJP का दबदबा टूटेगा?

बरुराज सीट का जातीय समीकरण

बरुराज विधानसभा सीट पर मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार और रविदास मतदाता निर्णायक साबित होते हैं. हालांकि, यहां ब्राह्मण, कोइरी और कुर्मी वोटरों की संख्या भी यहां अच्छी है.

इसलिए सामाजिक आधार को देखते हुए बरूराज सीट पर बीजेपी की स्थिति मजबूत लग रही है. इस सीट पर सबसे ज्यादा 1990 में 78.5% वोटिंग हुई थी. यहा 2.71 लाख पुरुष वोटरः 1.45 लाख (53.8%) महिला वोटरः 1.24 लाख(46%) ट्रांसजेंडर वोटरः 2 (0.0007%)

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन