ई-केवाइसी पूर्ण कराने व खराब चापानलों को दुरुस्त करने का निर्देश
Edited by SHAILESH AMBASHTHA
Updated:
विज्ञापन
ई-केवाइसी पूर्ण कराने व खराब चापानलों को दुरुस्त करने का निर्देश
विज्ञापन
हेरहंज. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, समाज कल्याण, आपूर्ति और मनरेगा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने अधिकारियों को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का निर्देश देते हुए खराब पड़े चापानलों को तुरंत मरम्मत कराने और सभी राशन कार्डधारियों का ई-केवाइसी जल्द पूर्ण कराने को कहा. उन्होंने लाभुकों को समय पर खाद्यान्न देने और पीएचसी में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. इसके अलावा स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण की तैयारी समय पर करने और मनरेगा के तहत पशु शेड निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया गया. बीडीओ ने अगली बैठक तक सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की हिदायत दी. बैठक में कई विभागों के कर्मी मौजूद थे. आजसू पार्टी के लातेहार जिला कमेटी का पुनर्गठन लातेहार. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर लातेहार जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि जिला स्तरीय कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. इसमें विनोद सिंह महासचिव, संजीव कुमार प्रवक्ता, सरोज लोहरा संगठन सचिव, सद्दाम अंसारी कोषाध्यक्ष, रवि वर्मा व विकास कुमार सचिव, विजेंद्र दास, पंकज जायसवाल व चंचल सिंह को उपाध्यक्ष, अमित लोहरा मीडिया प्रभारी तथा आशिष कुमार गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










