किसानों को दी गयी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
: खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम जयनगर. कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर, कोडरमा द्वारा खेत बचाओ अभियान के तहत पहरीडीह गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 45 किसानों और कृषक महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फसल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना था. मौके पर डॉ चंचिला कुमारी ने उन्नत कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों और पोषण वाटिका की जानकारी दी. देबरूप घोष ने मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला. वहीं नूपुर चौधरी ने समेकित कीट प्रबंधन और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी किसानों को दी. कार्यक्रम में एटीएम अमित कुमार ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते हुए किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर वैज्ञानिकों ने आवश्यक सुझाव भी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










