World Tribal Day : ‘बाबी’ की हर बात मानते हैं लोग, खास है इस जनजाति की बातें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Aug 2025 8:55 AM
World Tribal Day ethiopia
World Tribal Day : इथियोपिया, पूर्वी अफ्रीका का एक भूमि से घिरा देश है, जिसके दक्षिण में केन्या, पूर्व में सोमालिया और पश्चिम-दक्षिण में सूडान है. यहां की आरी और बेंच जनजाति अपनी खास सांस्कृतिक परंपराओं और अनोखी जीवनशैली के लिए जानी जाती है, जो इसे बेहद खास बनाती है.
World Tribal Day : पूर्वी अफ्रीका में स्थित इथियोपिया को “मानव जाति की जन्मभूमि” कहा जाता है. यह देश अनुभवों और सांस्कृतिक परंपराओं का अनमोल खजाना है. दुनिया के सबसे पुराने देशों में शामिल इथियोपिया में इंसानी गतिविधियां लाखों साल पहले से चली आ रही हैं. यहां की जनजातियां सदियों से इस देश का हिस्सा रही हैं और कठिन वातावरण में जीने के लिए इन्होंने कई अनोखे तरीके अपनाए हैं. ओमो वैली (Omo Valley) नामक क्षेत्र में आज भी इन जनजातियों की परंपराएं और संस्कृति जीवित हैं. इस घाटी की रंग-बिरंगी पृष्ठभूमि, अनूठी जनजातीय रस्में और सुंदर कलाएं इसे बेहद खास बनाती हैं. यहां की जनजातियों की जीवनशैली, पारंपरिक रीति-रिवाज और कला-कौशल न केवल इथियोपिया की सांस्कृतिक पहचान हैं, बल्कि यह दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं.
आरी जनजाति के हर हिस्से का नेतृत्व करता है एक ‘बाबी’
आरी जनजाति (Ari Tribe) इथियोपिया की ओमो वैली के पास जिंका (Jinka) शहर के पास रहने वाली एक बड़ी जनजाति है. ये लोग खेती-किसानी और अपनी रंग-बिरंगी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए मशहूर हैं. आरी जनजाति की आबादी लगभग 1,20,000 है, जो ओमो वैली की सभी जनजातियों में सबसे ज्यादा है. इसलिए इनका इलाका भी सबसे बड़ा है. इनकी भाषा को ओमोटिक भाषा कहा जाता है, जिसमें 9 अलग-अलग बोलियां हैं. इसी तरह, आरी जनजाति भी 9 हिस्सों में बंटी हुई है. हर हिस्से का नेतृत्व एक ‘बाबी’ करता है, जो एक आध्यात्मिक (spiritual) नेता होता है. उसकी मदद के लिए एक ‘गोडमी’ नाम का सहायक होता है. आरी लोगों के जीवन में धर्म और पूजा-पाठ का बड़ा महत्व है. ये लोग कई धार्मिक रीतियां और रस्में निभाते हैं. मजेदार बात ये है कि आरी पुरुष खास मौके पर रंग-बिरंगे मोतियों से सजे सुंदर टोपी पहनते हैं. इनकी आम गतिविधियों में मक्का और ज्वार जैसी फसलें उगाना शामिल है. इनका पारंपरिक पहनावा भी बहुत खास होता है, जिसमें मोतियों की कलाकारी और सुंदर डिजाइन देखने को मिलती हैं.
यह भी पढ़ें : World Tribal Day : लड़की ने चोटी बांध ली तो मतलब वह शादीशुदा है, खास है इस जनजाति की बातें
बेंच जनजाति के बारे में भी जानें
बेंच जनजाति (जिसे ‘गिमीरा’ भी कहा जाता है) इथियोपिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में रहती है. ये लोग अपनी खेती के लिए बहुत मशहूर हैं.ये खास तौर पर मक्का, ज्वार और टेफ (एक खास तरह का अनाज) की खेती करते हैं. इनकी हथकरघा और मिट्टी के बर्तन भी बहुत सुंदर होते हैं, जो इनके खेती से जुड़े जीवन से प्रेरित होते हैं. ये चीजें इनकी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा हैं. बेंच समुदाय की आबादी लगभग 5,47,000 है, और ये जनजाति सिर्फ इथियोपिया में पाई जाती है. ये लोग ‘ओमोटिक भाषा’ की एक बोली बोलते हैं, जिसे ‘बेंच’ कहा जाता है. धर्म की बात करें तो इनमें ज्यादातर लोग ईसाई धर्म को मानते हैं, खासकर ईस्टर्न ऑर्थोडॉक्स (Eastern Orthodox) परंपरा को. इस तरह बेंच जनजाति खेती, कला और अपनी परंपराओं से जुड़ी एक शांतिप्रिय और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जनजाति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










