Viral Video: खूंखार चीते के साथ सोता है यह शख्स, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा!

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स खूंखार जंगली चीतों के साथ सो रहा है. वीडियो ऐसा है कोई भी देख कर खौफजदा हो सकता है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि रात के समय एक शख्स चादर से खुद को ढक कर सो रहा है. उसके आपसास खूंखार चीते भी सो रहे हैं. सबसे बड़ी बात कि वहां एक नहीं तीन-तीन चीते है लेकिन कोई भी उस शख्स को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है. किसी पालतू जानवर की तरह ये हिंसक जानवर एक इंसान के साथ सो रहे है.

वीडियो में क्या दिख रहा?

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रात के समय जंगल में सो रहा है. उसके साथ तीन खूंखार वयस्क चीते भी सो रहे हैं. एक पल को लगता है कि चीता अकस्मात आ गया है. लेकिन, इस बीच उस शख्स की नींद टूटती है और किसी पालतू जानवर की तरह वो उन खूंखार चीतों को अपने करीब समेट कर फिर सो जाता है. वीडियो देखने से काफी इमोशनल भी लग रहा है और एक तरह से डरावना भी कि अकेले जंगल में कोई शख्स खूंखार चीतों के साथ कैसे रात में सो सकता है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक करीब साढ़े 5 लाख से लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘हे भगवान कितना साहसी आदमी है यह.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘अद्भुत.’ कई और यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है. किसी ने वीडियो और इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola