Viral Video : अपने बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाकर कुतिया पहुंची हॉस्पिटल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Turkey

Viral Video Turkey

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो तुर्की का है, जिसमें नजर आ रहा है कि कुतिया अपने बेहोश पिल्ले को लेकर हॉस्पिटल आई है.

विज्ञापन

Viral Video : मां तो मां होती है, चाहे वो इंसान की हो या किसी जानवर की. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐसा एक वाकया सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुत्ते के पिल्ले की मां नजर आ रही है. वह अपने बेहोश पिल्ले को पास के वेटरनरी हॉस्पिटल में लाती दिख रही है. वीडियो डॉक्टरों को भी हैरान कर रहा है. वीडियो में मुंह में छोटे पिल्ले को लेकर सीधे हेल्थ सेंटर लेकर पहुंचती पिल्ले की मां नजर आ रही है. यह घटना 13 जनवरी को तुर्की से सामने आई, जब माता-पिता पिल्ले को मुंह में दबाए हुए बेयलिकडुज़ू अल्फ़ा वेटरनरी हॉस्पिटल क्लिनिक पहुंचे. देखें वीडियो

वीडियो की शुरुआत में कुत्ते को अपने पिल्ले के साथ क्लिनिक में जाते हुए देखा जा सकता है. पिल्ले की मां ने सोचा होगा कि उसका बच्चा समय पर क्लिनिक पहुंचे और उसका इलाज हो सके. किसी की मदद के बिना उसने अपने बच्चे को मुंह में दबाए रखा और मदद के लिए क्लिनिक के दरवाजे पर पहुंच गई. यहां खास बात यह रही कि मां की उम्मीद नहीं टूटी. पिल्ले का इलाज अच्छी तरह किया गया. उसे होश में डॉक्टरों ने लाया. पिल्ले को बेहोशी और हाइपोथर्मिया की स्थिति में लाया गया था.

ये भी पढ़ें : Viral Video : पत्नी को प्रेमी नजरूल के साथ देख खौला पति समीर का खून, पकड़ने के लिए लगा दी जान की बाजी

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola