Viral Video: छिपकर लड़की को देख रहा था बंदर, सामने आया तो रुला ही दिया, वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Apr 2025 6:33 PM
Viral Video
Viral Video: बंदर से डरकर लड़की जब अपने दोस्त के पीछे आ गई तब भी बंदर वहीं से गया नहीं. वो छिपकर बार-बार उस लड़की को ही देख रहा था.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. इन दिनों बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर लड़की के पीछे पड़ा है. लड़की बंदर से डरकर भाग रही है, लेकिन वो उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है. यहां तक की बंदर लड़की को पकड़ने की कोशिश करता भी दिख रहा है. इससे डरकर लड़की चीखती हुई वहां से भाग जाती है. लेकिन, बंदर पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. वो भी लड़की के पीछे-पीछे भागने लगता है.
डरकर रोने लगी लड़की
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आसपास कई लोग मौजूद हैं. शायद सभी छात्र-छात्राएं हैं जो किसी खास जगह गए है. लेकिन यहां एक बंदर लड़की के पीछे पड़ गया है, जिसके कारण लड़की काफी डर गई है. वो लगातार बंदर से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही है. इधर बंदर की ऐसी हरकत देखकर वहीं मौजूद लोग हंस रहे हैं. डर के कारण लड़की रोने लगती है. लेकिन शरारती बंदर लगातार उसका पीछे पड़ा रहता है.
बंदर छिपकर देख रहा था
बंदर से डरकर लड़की जब अपने दोस्त के पीछे आ गई तब भी बंदर वहीं से गया नहीं. वो छिपकर बार-बार उस लड़की को ही देख रहा था. भले ही लड़की काफी डर गई थी, लेकिन आसपास के लोग बंदर की ऐसी हरकत का खूब मजा ले रहे थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘क्या तुम ठीक हो? मैं तो बस तुम्हारे साथ खेल रहा था.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बन्दर सोच रहा है, क्या तुमसे दोस्ती करना इतना मुश्किल है?’ एक और यूजर ने लिखा ‘बंदर सिर्फ मस्ती कर रहा है.’ कई यूजर्स ने लड़की को एवाइज देते हुए लिखा कि अपने बैग में वो केला रखे. कुछ यूजर्स ने इमोजी बनाकर वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










