Viral Video: बंदरों का 'गैंगवार', भयंकर लड़ाई का वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Apr 2025 6:35 AM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बंदरों के दो गुटों में गैंगवार छिड़ा हुआ है. दोनों गुट के बंदर आपस में लड़ने को बेताब है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बंदरों के बीच भयंकर लड़ाई छिड़ी है. दोनों ओर से अपने-अपने दलों के बंदर मोर्चा संभाले हुए हैं. कभी एक दल अटैक के लिए आगे बढ़ता तो कभी दूसरा सामने वाले पर चढ़ाई कर देता है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लड़ाई के दौरान बंदर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं. जिस जगह बंदरों के दलों में भिड़ंत हो रही है उसके बगल में पहाड़ भी है. वहीं सामने से कार भी गुजर रही है. हॉर्न का आवाज भी आ रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
बंदरों की भयंकर लड़ाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दोनों ओर से बंदर मैदान में डटे हैं. अपनी भाषा में एक दूसरे दे देख लेने की धमकी दे रहे है. एक दो राउंड झड़प का रिकार्ड भी हुआ. 39 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि बंदरों के दोनों दल एक दूसरे पर हमला करने के लिए आमने-सामने हैं. भयंकर लड़ाई छिड़ने वाली है.
किसी राहगीर ने शायद बनाया है वीडियो
इस वीडियो को शायद किसी राहगीर ने बनाया है. इस जगह से कई कारों के हार्न भी सुनाई दे रहे हैं. एक सफेद रंग की कार दिख भी रही है. ऐसे में किसी राहगीर ने चलते हुए बंदरों की लड़ाई का वीडियो बना लिया होगा. सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं. एक से बढ़कर एक कमेंट भी वीडियो पर आ रहे हैं.
बंदरों में छिड़ी है जंग
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘ये बंदर एक आपस में अपनों की पहचान कैसे करते हैं.’ एक और यूजर ने लिखा ‘बिना किसी यूनिफॉर्म के ये कैसे पहचानते हैं कि कौन अपने दल का बंदर है.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘जब Banana कूटनीति विफल हो जाती है, तो सीधे गुरिल्ला युद्ध की ओर रुख किया जाता है.’
Also Read: Video Viral: आजा..आजा… मेट्रो में महाभारत! कमीज खोलकर लड़ने के लिए ललकारने लगा युवक, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










