Viral Video : सांप को पकड़कर बच्चे खेलने लगे रस्सी कूद, वीडियो देखकर डर जाएंगे आप

Viral Video : सांप को हाथ में पकड़कर बच्चे रस्सी कूद खेलने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बच्चे मरे हुए सांप को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के वूराबिंडा का बताया जा रहा है. यह जगह सेंट्रल क्वींसलैंड के रॉकहैम्पटन से करीब दो घंटे की दूरी पर स्थित है. वीडियो में बच्चे सांप के ऊपर से कूदते हुए हंस रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि कोई बड़ा शख्स उनके आसपास ही है. वीडियो में कैमरे के पीछे खड़ी महिला कहती सुनाई दे रही है, “मुझे वह दिखाओ, मुझे दिखाओ कि यह क्या है?” जब बच्चे उछलने लगे और हंसने लगे, तो उनमें से एक लड़के ने कहा कि यह एक काले सिर वाला अजगर है. देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों ने इस वायरल वीडियो को देखा. पर्यावरण, पर्यटन, विज्ञान विभाग ने मामले पर चिंता जताई. सोशल मीडिया यूजर के एक ग्रुप ने वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सांप को इधर-उधर फेंकने के बजाय उचित तरीके से दफनाया जाना चाहिए था. एक यूजर ने कहा, ” सांप का अंतिम संस्कार होना चाहिए था.” जबकि दूसरे यूजर ने कहा, “यह कोई समस्या नहीं है. वे अपनी भूमि से जुड़े हुए हैं और जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं? यह उनकी संस्कृति है. परेशान करने वाली बात यह है कि वे अंधेरे के बाद भी खेल रहे हैं.”
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए