अमेरिका ने कहा- होर्मुज को बाधित करने की कोशिश ना करे ईरान, हमले रोके

Updated:
विज्ञापन

अमेरिका की ईरान को चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और दोनों देशों ने जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं. होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल कंटेनरों पर ईरान के हमले को लेकर अब अमेरिका ने ईरान को अल्टीमेटम थमा दिया है.

विज्ञापन

US Iran Conflict : अमेरिका ने ईरान को चेतावनी जारी करते हुए होर्मुज स्ट्रेट पर हमले रोकने को कहा है. अमेरिका ने अल्टीमेटम जारी करते हुए मांग की है कि ईरान जल्द से जल्द होर्मुज के रास्ते को जहाजों के लिए खोल दे. साथ ही तेल कंटेनरों पर लगातार कर रहे हमलों को रोके. ऐसा नहीं करने पर ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

युद्धविराम समाप्ति की घोषणा

अमेरिका की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है जब डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध विराम के समाप्ति की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच हुआ युद्धविराम समाप्त हो गया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि हालिया दुश्मनी के बावजूद ईरान ने बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया था. उन्होंने लिखा कि अमेरिका इसके लिए सहमत है, लेकिन उन्हें बता दिया गया है कि अब युद्धविराम खत्म हो गया है.

ईरान से आधिकारिक बयान की मांग

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी अधिकारी ईरान से सार्वजनिक घोषणा की मांग कर रहे हैं. जिसमें ईरान बताए कि वह होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर गोलीबारी नहीं करेगा. साथ ही उनसे कोई भी ट्रांजिट शुल्क नहीं लिया जाएगा.

समझौते पर पहुंचने का सीमित समय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि तेहरान के साथ बातचीत सफल रही. ट्रंप सरकार ईरान को एक सीमित समय दे रही है, जिससे वे अपने विकल्पों पर विचार कर लें.

ईरान ने किया अमेरिकी दावों को खारिज

ईरान ने वाशिंगटन द्वारा किए जा रहे इस दावे को खारिज कर दिया है कि उसने यूएस के साथ बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया था. ईरान ने अमेरिका से सीधे बातचीत के बजाए कतर की मध्यस्थता पर स्वीकृति जाहिर की है. चेतावनी दी है कि अमेरिकी किसी भी प्रकार से अगर उग्रता दिखाता है तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा.

अमेरिकी मांगों पर जताया विरोध

तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर की जाने वाली अमेरिकी मांगो पर कड़ा विरोध जताया है. इस बात पर जोर दिया है कि जलडमरूमध्य पर होने वाली कोई भी गतिविधि ईरान के अधिकार क्षेत्र में आती हैं. उनका कहना है कि बाहरी शक्तियों का होर्मुज स्ट्रेट प्रबंधन पर हस्तक्षेप पहले के समझौतों का उल्लंघन है. इससे इलाके में तनाव घटने के बजाए और बढ़ेगा.

हमलों के पीछे ईरानी सरकार नहीं !

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान ने स्वीकार किया कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हुए हमलों के पीछे बागी समूह का हाथ है. इस पर अमेरिका का साफ रुख है कि चाहे ईरान की सरकार इसमें इनवॉल्व न हो लेकिन इसका जिम्मेदार उन्हें ही ठहराया जाएगा.

तनाव कम करने की कोशिश जारी

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि कतर के अधिकारी अमेरिका-ईरान तनाव कम करने को लेकर चर्चा करने तेहरान गए. वहीं इरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची होर्मुज के प्रशासन और सुरक्षित मार्गों पर बातचीत करने ओमान जाने वाले हैं.

क्यों है होर्मुज स्ट्रेट का महत्व?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जो ओमान की खाड़ी और अरब सागर को जोड़ता है. अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से पहले विश्व के कुल तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा रोज इसी रास्ते से होकर गुजरता था. हाल में हुए जहाजों पर हमले के बाद तेल की कीमतें भी बढ़ गई हैं. इसलिए इस युद्ध की समाप्ति बेहद जरूरी बताई जा रही है.


ये भी पढ़ें : 40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola