Live Updates

US Presidential Election 2024: अमेरिका में मतदान जारी, फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी संग डाला वोट, जीत का किया दावा

Updated:
विज्ञापन

US Presidential Election 2024

US Presidential Election 2024 LIVE Latest Updates: संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए मतदान जारी है. इस बार प्रेसिडेंट पद के लिए सीधा मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच है. डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस दोनों ही उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों और जनता जनार्दन को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. प्रेसिडेंट चुनाव के नतीजों की घोषणा होने में कई दिन लग सकते हैं. अमेरिका का नया राष्ट्रपति नये साल यानी जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पद की शपथ लेगा. दोनों नेताओं का फोकस अमेरिका के स्विंग राज्यों पर है.

विज्ञापन

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी संग डाला वोट, जीत का किया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी के साथ फ्लोरिका स्थिति बूथ में अपना वोट डाला. वोट करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में जीत का दावा किया. उन्होंने कहा, बड़ी संख्या में लोग उनके पक्ष में वोट कर रहे हैं.

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने ओहियो में अपना वोट डाला

रिपब्लिकन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने ओहियो में अपना वोट डाला. वेंस ने ओहियो के सिनसिनाटी सेंट एंथोनी ऑफ पादुआ चर्च में अपना वोट डाला. सीनेटर और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथी जब अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने बच्चों के साथ वोट डालने पहुंचे तो वे बहुत खुश थे. अपना वोट डालने के बाद, वेंस ने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा कि वे उन लोगों के आभारी हैं जो वोट देने आए.

मैरीलैंड में मतदाता वोट डालने के कतार में खड़े हैं

मैरीलैंड में मतदाता 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े हैं.

https://x.com/ANI/status/1853775559907778929

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग करने पहुंची महिला वोटर ने क्या कहा?

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने पहुंची एक महिला वोटर लिसा ग्रोगन ने कहा, हमें इस देश में बस एक बदलाव चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग करने पहुंची महिला वोटर ने क्या कहा?

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने पहुंची एक महिला वोटर लिसा ग्रोगन ने कहा, हमें इस देश में बस एक बदलाव चाहिए.

8 राज्यों में मतदान शुरू

अमेरिकी चुनाव के लिए मतदान जारी है. जिसमें कनेक्टिकट, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, न्यू हैम्पशायर और वर्जीनिया सहित आठ राज्यों में मतदान केंद्र खुल चुके हैं और वोटिंग जारी है. जबकि इंडियाना और केंटकी में मतदान पहले ही शुरू हो चुके हैं. न्यू हैम्पशायर राज्य के डिक्सविले नॉच की टाउनशिप ने दशकों पुरानी परंपरा के अनुरूप आधी रात पर मतदान किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola