ट्रंप का झूठा दावा एक्सपोज! अमेरिकी अधिकारी बोले- कश्मीर भारत-पाक का मसला है, हम बीच में नहीं पड़ेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
US Official Clarifies Not Intervene India Pakistan Dispute: अमेरिका ने कश्मीर को भारत-पाक का ‘सीधा मामला’ बताया, दखल से किनारा किया. वहीं ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ही दोनों पड़ोसियों के बीच सीजफायर कराया. भारत ने इसे खारिज करते हुए कहा कि संघर्ष विराम सेनाओं की बातचीत से हुआ, अमेरिकी दखल से नहीं.
US Official Clarifies Not Intervene India Pakistan Dispute: भारत और पाकिस्तान जब-जब भिड़ते हैं, दुनिया की नजर उसी तरफ टिक जाती है. खासकर कश्मीर का मसला हो तो अंतरराष्ट्रीय हलकों में हलचल मच जाती है. लेकिन इस बार अमेरिका ने साफ कर दिया है कि कश्मीर तुम दोनों का मसला है, हम क्यों बीच में घुसें. मगर कहानी यहीं खत्म नहीं होती. क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ यह कहते हैं कि वे नहीं पड़ना चाहते, दूसरी तरफ क्रेडिट लेने से भी पीछे नहीं हटते.
US Official Clarifies Not Intervene India Pakistan Dispute: स्टेट डिपार्टमेंट की आधिकारिक लाइन
एक सीनियर अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट अधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हमारी लंबे समय से यही पॉलिसी है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का डायरेक्ट इश्यू है.”अमेरिका इसमें दखल नहीं देगा. लेकिन अगर दोनों मुल्क चाहें और ट्रंप से कहें तो अमेरिका मदद करने के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अभी अमेरिकी राष्ट्रपति के पास “पहले से ही कई क्राइसिस” हैं.
‘अमेरिका फर्स्ट’ का मंत्र
अधिकारी ने आगे साफ किया कि वॉशिंगटन अब भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग नजरिए से देख रहा है. उनके मुताबिक यह है कि हम दोनों को उनके-अपने रिश्तों के आधार पर देखते हैं. हमारी पॉलिसी ‘अमेरिका फर्स्ट’ है, यानी हम वही करेंगे जो हमारे हित में होगा.
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में ट्रंप ने दावा किया था कि भारत-पाक के बीच तनाव को उन्होंने शांत कराया. स्टेट डिपार्टमेंट अधिकारी ने भी यह मान लिया,“हां, उस क्राइसिस में अमेरिका शामिल था और हमने सीज़फायर कराने में मदद की थी.”
पढ़ें: Trump Tariff : विदेशी दवाओं पर 100% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप ने फोड़ दिया बड़ा बम
भारत का पलटवार
लेकिन भारत इस बात से सहमत नहीं है और इस मुद्दे पर नई दिल्ली ने साफ कहा है कि सीजफायर तो हमारी और पाकिस्तान की सेनाओं की बातचीत से हुआ था, इसमें अमेरिका का कोई रोल नहीं था. भारत हमेशा से यह साफ करता रहा है कि आतंकवाद और कश्मीर जैसे मसले दो देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दे हैं, किसी तीसरे की जरूरत नहीं.
ऑपरेशन ‘सिंदूर’
इस पूरे विवाद की जड़ है 22 अप्रैल की पहलगाम आतंकी वारदात, जिसमें 26 लोग मारे गए. इसके जवाब में 7 मई को भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ लॉन्च किया. भारतीय फौज ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इस ऐक्शन में 100 से ज्यादा आतंकियों का सफाया हुआ. इसके बाद 10 मई से ट्रंप बार-बार यह कहते दिखे कि उन्होंने दोनों पड़ोसियों से कहा कि लड़ाई को छोड़ो, अमेरिका तुमसे बहुत ट्रेड करेगा.
ये भी यह भी पढ़ें : अमेरिका-पाकिस्तान की दोस्ती ने बढ़ाई भारत की चिंता, शहबाज-ट्रंप मुलाकात और सऊदी समझौता बढ़ा सकते हैं तनाव!
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




