Live Updates

US Elections LIVE Updates: कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति अबतक स्थिति स्पष्ट नहीं

Updated:
विज्ञापन

US Elections LIVE Updates: विश्व में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गयी है. और नतीजे भी आने शुरू हो गये हैं. अमेरिका की जनता यह फैसला कर रही है कि विश्व के सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका की कमान किसे सौंपती है. इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेनआमने-सामने हैं. कोरोना संकट के दौर में भी लोगों ने जमकर वोटिंग की है. कई राज्यों में वोटिंग खत्म हो गयी है और मतगणना चल रही है. अब देखना होगा की अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति कौन बनता है. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति अबतक स्थिति स्पष्ट नहीं

अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं सकी है. जो बिडेन को 238 जबकि ट्रंप को 213 इलेक्टोरल वोट मिले हैं. बहुमत के लिए 270 का आंकड़ा छूना होगा. बैलेट पेपर से इस बार भारी मात्रा में मतदान हुआ है जिसके कारण परिणाम आने में इतनी देरी हो रही है.

जारी है कड़ा मुकाबला, फ्लोरिडा पर ट्रंप का कब्जा

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना में पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन अब भी आगे चल रहे हैं, लेकिन अब राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच फासला बुहत कम रह गया है। ‘फॉक्स न्यूज’ के अनुसार 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ में से बाइडेन 238 और ट्रंप 213 पर जीत दर्ज कर चुके हैं.

ट्रंप ने कहा-मतदान रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट जायेंगे

अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव बहुत ही रोचक होता जा रहा है. जो बिडेन ट्रंप से 14 इलेक्टोरल वोट से आगे चल रहे हैं. इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोटिंग रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है.

तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुई प्रमिला जयपाल

वाशिंगटन, भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस (संसद)सदस्य प्रमिला जयपाल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई हैं. चेन्नई में जन्मी 55 वर्षीय जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं और उन्होंने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को भारी 70 प्रतिशत मतों से मात दी है. अमेरिकी कांग्रेस में गत चार वर्ष में शीष्र प्रगतिशील सदस्य के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली जयपाल को अब तक गए 80 प्रतिशत मतों में से 3,44,541 मत मिले जबकि केल्लर को मात्र 61,940 मत मिले. जयपाल भारत की जम्मू-कश्मीर पर नीति और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की आलोचक रही हैं. वर्ष 2016 मे वह पहली भारतीय मूल की महिला थीं जो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित हुईं.

ओहायो से सीनेटर चुने गए पहले भारतीय-अमेरिकी बने नीरज एंटनी

नीरज एंटनी ओहायो से सीनेट चुने गए पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं. एंटनी ने मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार मार्क फोगल को मात दी. शपथ ग्रहण करने के बाद वह ओहायो से सीनेटर बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगे. एंटनी ने कहा, ‘‘ मैं इस समुदाय के निरंतर समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं, जिसमें मैंने जन्म लिया और पला-बढ़ा. ” राजनीतिशास्त्र में स्नातक एंटनी 24 साल की उम्र में 2014 में ओहायो प्रतिनिधिसभा के लिए चुने गए थे. एंटनी ने कहा, ‘‘ सीनेटर के तौर पर, मैं हर दिन कड़ी मेहनत करूंगा ताकि ओहायो के लोगों को अपना अमेरिकी सपना साकार करने का मौका मिले.” एंटनी के माता-पिता 1987 में अमेरिका आए थे.

वोटिंग रोकने के लिए कोर्ट का रूख कर रहे ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, हम यूएस सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. हम चाहते हैं कि सभी मतदान रुकें. हम उन्हें सुबह 4 बजे किसी भी मतपत्र को खोजने और उन्हें सूची में शामिल नहीं करना चाहते … जहां तक ​​मेरा सवाल है, हम पहले ही जीत चुके हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola