Dubai Flood: क्या है क्लाउड सीडिंग, UAE में जलप्रलय की बड़ी वजह, दिल्ली से 19 उड़ानें रद्द हेल्पलाइन नंबर जारी

Floodwater
Dubai Flood: रेगिस्तानी देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रिकॉर्ड बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति से पूरे देश में हाहाकार मची हुई है. अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को भारी जलभराव का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश के चलते दिल्ली से दुबई जाने वाली करीब 19 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है.
Dubai Flood: भारी बारिश के चलते दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. यूएई में ताजा बारिश को लेकर बताया जा रहा है कि यह 1949 के बाद से दर्ज की गई सबसे अधिक वर्षा है. दुबई में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कल दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कम से कम 19 उड़ानें रद्द कर दी गईं. कल शाम 10 प्रस्थान और 9 आगमन उड़ानें रद्द कर दिए गए.
भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयास
दुबई में भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, हम फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए यूएई अधिकारियों और एयरलाइंस के संपर्क में हैं. एयरलाइंस से नियमित अपडेट यात्रियों को दिए जा रहे हैं. भारतीय सामुदायिक संगठनों के सहयोग से राहत उपाय बढ़ाए गए हैं. इसके अलावा, दूतावास ने अपने पोस्ट में जोर देकर कहा कि स्थिति सामान्य होने तक हेल्पलाइन नंबर जारी रहेंगे.
भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर और दिशानिर्देश जारी
दुबई में भारत का वाणिज्य दूतावास ने दुबई और उत्तरी अमीरात में चरम मौसम की स्थिति से प्रभावित भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर और दिशानिर्देश जारी किया है.
‘क्लाउड सीडिंग’ के कारण हुई भारी बारिश
बहरीन, ओमान, कतर और सऊदी अरब में भी बारिश हुई है. हालांकि, पूरे संयुक्त अरब अमीरात में तेज बारिश देखी गई. माना जा रहा है कि ‘क्लाउड सीडिंग’ भारी बारिश का कारण बनी क्योंकि सरकार ने कृत्रिम बारिश के प्रयास के तहत छोटे विमान तैनात किए थे. कई रिपोर्ट में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के हवाले से कहा गया है कि बारिश से पहले छह या सात ‘क्लाउड सीडिंग’ उड़ानें भरी गई थीं.

सीमित भूजल को बढ़ाने के लिए ‘क्लाउड सीडिंग’ करता है यूएई
यूएई अपने घटते, सीमित भूजल को बढ़ाने के लिए ‘क्लाउड सीडिंग’ का सहारा लेता है. दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकत्र किए गए मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, बारिश सोमवार देर रात से शुरू हुई जिसके बाद लगभग 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. भारी बारिश के कारण दुबई की सड़कों पर जलभराव हो गया. इसके बाद मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे के आसपास तेज आंधी आई और फिर ये पूरे दिन जारी रही। इसके साथ ही भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ. मंगलवार के अंत तक, 24 घंटों में 142 मिलीमीटर से अधिक बारिश ने दुबई में बाढ़ जैसे हालात बना दिये.
बुधवार को भी भारत से कई उड़ानें हुई रद्द
दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल दुबई हवाई अड्डे पर भारी बारिश के कारण पानी भरने से भारत से दुबई की उड़ानें काफी हद तक बाधित हो गई हैं. देश के विभिन्न शहरों से दुबई के लिए सप्ताह में 72 उड़ानों का संचालन करने वाली एयर इंडिया ने बुधवार को अपनी उड़ान सेवाएं रद्द कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










