ईरान पर ट्रंप का सख्त संदेश, अमेरिका बोला- MoU तोड़ने की कीमत चुकानी होगी

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ( स्रोत- एएनआई )
The White House : व्हाइट हाउस ने ईरान पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया है. कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यावसायिक जहाजों पर हमले कर MoU का उल्लंघन किया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ईरान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
The White House : व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने दावा किया है कि ईरान लगातार अमेरिका से संपर्क कर समझौते की इच्छा जता रहा है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी इस मुद्दे पर हाल ही में बातचीत हुई है. प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से ईरान को भारी नुकसान हुआ है, जिसके बाद तेहरान बातचीत के जरिए तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है.
MoU तोड़ने का लगाया आरोप
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने सीजफायर को तोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने 7 जुलाई को ईरान द्वारा किए गए हमले समझौता ज्ञापन (MoU) का उल्लंघन बताया है, जिस पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए थे. उन्होंने कहा कि इस समझौते में साफ तौर पर तय था कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों को निशाना नहीं बनाएगा. लेकिन ईरान ने इस शर्त का पालन नहीं किया और हमले किए.
ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी
व्हाइट हाउस ने साफ किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारिक जहाजों पर हमलों और समुद्री सुरक्षा से जुड़े खतरों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने कहा कि अमेरिका इन घटनाओं को आतंकवाद के रूप में देखता है. राष्ट्रपति ट्रंप यह सुनिश्चित करेंगे कि ईरान को उसके इस हरकत की कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि हालिया अमेरिकी कार्रवाई इसी नीति का हिस्सा है.
वैश्विक व्यापार पर बढ़ी चिंता
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है. इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजार के लिए चिंता का विषय बन गया है. अमेरिका के इस कड़े रुख के बाद पश्चिम एशिया में हालात और संवेदनशील हो सकते हैं, जबकि दुनिया की नजर अब ईरान की अगली प्रतिक्रिया और संभावित कूटनीतिक प्रयासों पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें- फजल प्रमुख रहमान का पाक आर्मी चीफ मुनीर को खुली चुनौती : बोले- वर्दी उतारकर चुनाव लड़ो, औकात पता चल जाएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










