ePaper

Trump Red Tie: लाल टाई में क्यों नजर आते हैं ट्रंप? क्या है इसकी कीमत, कहां बनाया जाता है इसे, जानें सबकुछ

Updated at : 03 Apr 2025 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Trump Red Tie

Trump Red Tie

Trump Red Tie: डोनाल्ड ट्रंप आखिर लाल टाई क्यों पहनते है ये काफी चर्चा का विषय राहत है. आखिर टाई के लाल होने का कारण क्या है. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Trump Red Tie: 3 अप्रैल को जब व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप लिबरेशन डे पर टैरिफ की घोषणा कर रहे थे, तब हमेशा की तरह वह अपनी लाल टाई में नजर आए. ट्रंप की यह लाल टाई उनकी पहचान बन चुकी है. चाहे वह कोई रैली हो, आधिकारिक बैठक हो या फिर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस, ट्रंप लगभग हर जगह लाल टाई पहनते दिखते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप लाल रंग की टाई ही क्यों पहनते हैं?

लाल टाई: शक्ति और प्रभुत्व का प्रतीक

मनोविज्ञान के अनुसार लाल रंग ताकत, आत्मविश्वास और प्रभुत्व का प्रतीक है. ट्रंप खुद को एक “अल्फा लीडर” के रूप में प्रस्तुत करते हैं, और उनकी लाल टाई इस छवि को और मजबूत करती है. लाल टाई को देखकर वह न केवल आत्मविश्वास से भरे दिखते हैं, बल्कि यह उनके आक्रामक राजनीतिक रुख को भी दर्शाती है.

अमेरिकी ध्वज से प्रेरित फैशन

ट्रंप की ड्रेसिंग स्टाइल में हमेशा एक देशभक्ति का संकेत झलकता है. उनकी लाल टाई, सफेद शर्ट और नीला सूट अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को दर्शाते हैं. यह रंग संयोजन उन्हें एक राष्ट्रवादी नेता के रूप में पेश करता है और उनके समर्थकों को उनके प्रति और अधिक आकर्षित करता है.

टाई का अनोखा पहनने का अंदाज

ट्रंप की लाल टाई सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं बल्कि उनकी ब्रांडिंग का हिस्सा बन चुकी है. दिलचस्प बात यह है कि वे अक्सर अपनी टाई को काफी लंबा रखते हैं जो उनकी अनूठी स्टाइल को दर्शाता है. कभी-कभी यह टाई पीठ के पीछे लटकती नजर आती है, तो कभी वे इसे कान के आसपास लपेट लेते हैं. कुछ मौकों पर तो तस्वीरों में यह उनके सिर पर भी नजर आती है, जिससे यह और ज्यादा चर्चा का विषय बन जाती है.

कहां बनती हैं ट्रंप की टाई?

हालांकि ट्रंप “America First” यानी अमेरिका को प्राथमिकता देने की बात करते हैं. लेकिन उनकी अधिकतर टाई और कपड़े विदेशी कंपनियों द्वारा बनाए जाते हैं. उनकी टाई का ब्रांड Italo Ferretti है, जो इटली में निर्मित होता है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola